{"_id":"64121f28ec926fc916066814","slug":"even-on-the-third-day-there-was-no-clue-of-the-young-man-who-drowned-in-the-ganges-sambhal-news-c-15-1-86020-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: तीसरे दिन भी नहीं लगा गंगा में बहे युवक का सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: तीसरे दिन भी नहीं लगा गंगा में बहे युवक का सुराग
विज्ञापन
रजपुरा/गवां। कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव सादनगर निवासी ग्रामीण विद्याराम की पत्नी राम कटोरी के अंतिम संस्कार में शामिल होने आया युवक अवधेश (20) पुत्र प्रकाश सोमवार की शाम रजपुरा सिसौना गंगा घाट पर नहाते समय गहरे पानी मे बह गया था।
उसी दिन से परिजन स्थानीय गोताखोरों समेत 41वीं वाहिनी पीएसी की बाढ़ इकाई के जवानों के साथ मिल कर गंगा में तलाश कर रहे हैं। लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है।
बुधवार की सुबह भी आठ बजे से दोपहर दो बजे तक युवक की गंगा नदी में तलाश की गई। लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। परिजन भी शाम पांच बजे तक गंगा पर मौजूद रहे। युवक के न मिलने पर मायूस हो कर अपने घर लौट गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।