{"_id":"65e8cd790cfaf2153d0c02fa","slug":"even-after-shutdown-electric-current-ran-in-the-line-contract-lineman-died-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-108460-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: शटडाउन के बाद भी लाइन में करंट दौड़ा, संविदा लाइनमैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: शटडाउन के बाद भी लाइन में करंट दौड़ा, संविदा लाइनमैन की मौत
Thu, 07 Mar 2024 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
संभल। ऐंचोड़ा कंबोह बिजलीघर क्षेत्र के गांव मढ़ावली रसूलपुर में बुधवार की सुबह नौ बजे शटडाउन लेने के बावजूद हाईटेंशन लाइन में करंट दौड़ गया। जिससे खंभे पर चढ़कर काम कर रहा संविदा लाइनमैन विश्वनाथ (35) करंट लगने पर नीचे गिर गया। परिजन उसे उपचार के लिए असमौली सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
थाना ऐंचोड़ा कंबोह के गांव मढ़ावली रसूलपुर निवासी विकास ने बताया कि उसके चाचा विश्वनाथ संविदा पर लाइनमैन थे। वर्तमान में उनकी तैनाती ऐंचोड़ा कंबोह बिजलीघर पर थी। बुधवार की सुबह में गांव में ही ट्रांसफार्मर से सप्लाई बंद हो गई थी। इससे मोहल्ले के लोग परेशान हो गए। जिसके बाद विश्वनाथ ने बिजलीघर फोन किया और ट्रांसफार्मर में आई खराबी को देखने के लिए शटडाउन लिया। शटडाउन लेने के बाद वह खंभे पर चढ़कर काम करने लगे। इसी दौरान लाइन में करंट दौड़ गया। करंट का झटका लगने पर विश्वनाथ नीचे आ गिरे। परिजन तुरंत उपचार के लिए असमोली सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन जिला अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवार में पत्नी प्रेमवती के अलावा दो बेटी और चार बेटे हैं।
करंट से नहीं, नीचे गिरने से मौत होना लग रहा : एसडीओ
इस मामले में विद्युत निगम के उपखंड अधिकारी अमरेंद्र यादव ने बताया कि प्रथम दृष्यता पाया है कि शटडाउन लेने के बाद विश्वनाथ खंभे पर चढ़ा था। काम करने के दौरान वह नीचे गिर गया। करंट लगने जैसी कोई बात नहीं थी। गिरने से मौत हो जाना प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद हकीकत सामने आएगी।