फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   encrochment in chandausi sambhal

दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने पर कहीं 500, तो किसी पर 1000 का जुर्माना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
encrochment in chandausi sambhal
चंदौसी के पसरट्टा बाजार में अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकान पर लगे त्रिपाल हटवाते पालिका कर्मचारी - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। बाजार में अतिक्रमण हटाने के दौरान सामान जब्त करने पुलिस व पालिका के दावे हवाई साबित हुए। अभियान के नाम पर दुकान के बाहर सामान रखने पर किसी पर 500, तो कहीं 1000 रुपये का जुर्माना लगाया। इस दौरान पुलिस ने दुकानों के बाहर खड़ी बाइकों को जब्त कर कोतवाली भिजवा दिया। कार्रवाई को देखते हुए व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सीओ अशोक कुमार, नायब तहसीलदार निश्चय कुमार, ईओ राजकुमार के नेतृत्व में मुरादाबाद गेट से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया। टीम ने दुकान के बाहर सामान रखा मिलने पर जुर्माने की रसीद काटनी शुरू कर दी। जिस दुकानदार ने थोड़ा सामान बाहर रखा, उसकी 500 रुपये व जिसने अधिक सामान बाहर रखा था उसकी 1000 रुपये का जुर्माना लगाकर रसीद काटी। कार्रवाई को देखकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

आनन-फानन बाहर रखे सामान को समेट कर अंदर रखना शुरू कर दिया है। हड़बड़ाहट में कुछ लोग टीम के पहुंचने तक सामान नहीं हटा पाए। सामान हटाने के साथ ही माफी मांगने पर टीम ने कुछ लोगों को बिना जुर्माना लगाए ही छोड़ दिया। टीम ने मुरादाबाद गेट, घंटाघर, बड़ा बाजार, बर्तन बाजार, पसरट्टा बाजार में अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने जुर्माना लगाकर 6000 रुपये का जुर्माना वसूला। साथ ही दुकानदारों दोबारा दुकान के बाहर सामान रखने पर उसे जब्त करने की चेतावनी दी है। टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देवेंद्र शर्मा, जेई पालिका केके अग्रवाल, ज्योति प्रकाश गोयल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed