फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   encroachment problem in sambhal

अतिक्रमण पर गरजी प्रशासन की जेसीबी, दशकों पुराने कब्जे ध्वस्त किए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
encroachment problem in sambhal
संभल के आदमपुर रोड पर चाय के होटल का कब्जा गिराती जेसीबी। - फोटो : SAMBHAL
संभल। चौधरी सराय में प्रशासन की जेसीबी गरजी तो लोगों में हड़कंप मच गया। जिन कब्जों को प्रशासन द्वारा हटाया गया है, इन्हें एक सप्ताह पहले हटाने का अल्टीमेटम दिया गया था लेकिन इसके बाद भी कब्जे नहीं हटाए गए। इसी क्रम में प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी मौजूदगी में शनिवार दोपहर 12 बजे से जेसीबी से कब्जे हटवाए। यह कब्जे चौधरी सराय चौराहे पर आदमपुर मार्ग, हसनपुर मार्ग और हयातनगर मार्ग के हटाए गए हैं। इस दौरान एक दुकान का कब्जा हटाते समय कुछ महिलाएं एकत्र हो गईं। महिलाओं ने हंगामा किया और दुकान तोड़ने से रोका लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने अवैध कब्जे होने का हवाला दिया और कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। हंगामा करने के लिए पहुंची महिलाओं को उनके परिजन खींचकर घर ले गए।
विज्ञापन

दरअसल सभी कब्जाधारकों को लोकनिर्माण विभाग की ओर से कब्जा हटाने का नोटिस दिया गया था लेकिन कब्जाधारकों ने कब्जे नहीं हटाए। इसी क्रम में प्रशासनिक अमला पहुंचा और कब्जे गिराने शुरू कर दिए। हसनपुर मार्ग पर अवैध कब्जे गिराए गए। इसके बाद आदमपुर मार्ग और फिर हयातनगर की ओर प्रशासनिक अमला चल दिया। जहां जो अवैध कब्जे मिले उन्हें गिरा दिया।
विज्ञापन

एमजीएम कालेज की जो दीवार अतिक्रमण में आ गई है उसको प्रशासन ने क्षतिग्रस्त करा दिया। दीवार कालेज की ओर से गिरवाई जा रही है। हालांकि काफी कब्जेधारकों ने अपने हाथों से ही कब्जे हटा लिए थे लेकिन जो बचे उन्हें प्रशासन ने गिरा दिया। यह कार्रवाई हाईवे चौड़ीकरण के लिए की जा रही है। इस दौरान एसडीएम दीपेंद्र यादव ने एकत्र हो रहे लोगों को चेतावनी देकर भगा दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह फोर्स के साथ मुस्तैद दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed