{"_id":"655c2edb6fdab3d0a00a6835","slug":"encounter-between-cattle-smugglers-and-police-in-chandausi-two-arrested-constable-shot-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal Encounter: चंदौसी में गोतस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो गिरफ्तार, सिपाही को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal Encounter: चंदौसी में गोतस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो गिरफ्तार, सिपाही को लगी गोली
Tue, 21 Nov 2023 09:46 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, (चंदौसी) संभल
अमर उजाला नेटवर्क, (चंदौसी) संभल
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 21 Nov 2023 09:46 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि दो बाइक पर सवार चार लोगों को चेकिंग के लिए रोकने की कोशिश की गई थी। रुकने के बजाय बाइक सवारों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें सिपाही घायल हो गया।
विज्ञापन
यूपी पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
चंदौसी गुमथल रोड पर बाईपास पुल के नीचे सोमवार की देर रात चेकिंग कर रही पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पैर में गोली लगने से घायल हुए संभल निवासी इनामुल और गुन्नौर के गांव सैंजना मुस्लिम निवासी नाजिम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों गोतस्कर बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मुठभेड़ में शामिल सिपाही भारत सिंह भी बदमाशों की गोली से घायल हुआ है। भारत सिंह के हाथ में गोली लगी है। पुलिस ने तीनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बताया कि दो बाइक पर सवार चार लोगों को चेकिंग के लिए रोकने की कोशिश की गई थी। रुकने के बजाय बाइक सवारों ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
इस पर घेराबंदी कर पुलिस ने भी फायरिंग की। इनके दो साथी भागने में कामयाब रहे। देर रात घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी श्रीश्चंद, सीओ दीपक तिवारी, सीओ डॉ. प्रदीप कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस को फरार दो बदमाशों की तलाश के निर्देश एएसपी ने दिए हैं।
विज्ञापन