फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Emphasis was laid on removing social evils

Sambhal News: समाज से कुरीतियों को दूर करने पर दिया जोर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Emphasis was laid on removing social evils
संभल। गांव अहरौला पैतिया माफी में शनिवार को अखिल विश्व पाल क्षत्रिय महासभा की बैठक में पदाधिकारियों ने समाज से कुरीतियों को दूर करने पर जोर दिया। साथ ही समाज को राजनीति में आगे आने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय सचिव दिनेश पाल इंसा ने कहा कि हमें कुरीतियों को सुधारना होगा। अपने हक व अधिकारों के लिए ईमानदारी के साथ खड़े रहना चाहिए। कहा कि आने वाले चुनावों में रणनीति तैयार कर चुनावी मैदान में आगे आना चाहिए। प्रत्येक गांव में प्रत्येक सप्ताह समाज की बैठक करने पर जोर दिया। छोटे-छोटे उद्योग और छोटे-छोटे व्यापार शुरू करने की प्रेरणा दी गई।
विज्ञापन

रघुवर सिंह पाल ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर ईमानदारी की पहचान और न्याय प्रिय रहीं। जिलाध्यक्ष महावीर पाल ने कहा कि हमें एक संगठन में इस तरीके से बंधे रहना चाहिए। संचालन धर्मवीर सिंह पाल ने किया। इस दौरान रुपकिशोर पाल, लटूर पाल, महेंद्र पाल, मनोज पाल, विनीत पाल, सतीश पाल, रामप्रसाद, शेर सिंह पाल, पूरन सिंह, भागीरथ, करन सिंह, अमन पाल आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed