फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Electricity worker suspended for taking bribe during recovery of outstanding bill

बकाया बिल की वसूली के दौरान रिश्वत लेने के आरोप में विद्युत कर्मी निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Electricity worker suspended for taking bribe during recovery of outstanding bill
संभल। बकाया बिल की वसूली के लिए मोहल्ला कोटगर्वी में गए विद्युत कर्मी पर बतौर रिश्वत रुपये लिए जाने का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, वह जांच में सही मिला है। एक्सईएन के निर्देश पर एसडीओ शहर की जांच में इसकी पुष्टि हुई। जिस पर एक्सईएन ने कार्रवाई करते हुए विद्युत कर्मी को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

दरअसल, मंगलवार को रिश्वत लेने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। विद्युत निगम के अधिकारियों और मीडिया तक यह वीडियो पहुंचा तो खलबली मच गई। अधिशासी अभियंता विजय कुमार यादव ने बताया कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ था उसकी जांच कराई गई। जांच में पाया कि विद्युत कर्मी रामरतन कुली विद्युत उपभोक्ता के संयोजन पर बकाया होने पर भी संयोजन विच्छेदन न किए जाने की एवज में अवैध वसूली की गई थी। विद्युत कर्मी का यह कृत्य निगम को राजस्व हानि पहुंचाने के साथ-साथ निगम की छवि को धूमिल करने वाला भी है। तत्काल प्रभाव से रामरतन को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की अवधि में वह उपखंड अधिकारी विद्युत वितरण खंड द्वितीय से संबद्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed