{"_id":"62c5e9c4f745cf1af52651f7","slug":"electricity-meters-will-be-installed-on-private-tubes-the-supply-of-farmers-will-be-cut-if-they-are-not-installed-sambhal-news-mbd433786624","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी ट्यूवेलों पर लगेंगे विद्युत मीटर, न लगवाने किसानों की कटेगी सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी ट्यूवेलों पर लगेंगे विद्युत मीटर, न लगवाने किसानों की कटेगी सप्लाई
विज्ञापन
संभल। विद्युत निगम ने निजी ट्यूबवेलों पर विद्युत मीटर लगाने के लिए सख्त हो चला है। इस दौरान निगम ने निर्णय लिया है कि मीटर न लगवाने वाले किसानों की सप्लाई काट दी जाएगी। अधिशासी अभियंता का दावा है कि सभी कनेक्शन पर मीटर लगाए जाएंगे। मीटर न लगवाने वाले किसानों का कनेक्शन काटा जाएगा। साथ ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल किसान संगठनों का मानना है कि नलकूपों पर मीटर लगने के बाद बिजली की बिल ज्यादा आएगा। उनका कहना है कि योगी सरकार ने चुनाव से पहले वादा किया था कि किसान को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी। सरकार अपने वादे से पलट, अब ट्यूबवेलों पर मीटर लगाने की तैयारी में जुटी है। सरकार का यह कदम किसानों के साथ धोखा है। सरकार को किसानों से किया वादा पूरा करना चाहिए।
किसान संगठनों के दवाब के चलते निगम अभी तक शत-प्रतिशत नलकूपों पर मीटर नहीं लगवा पाया है, लेकिन अब मीटर लगाए जाएंगे। अधिशासी अभियंता विजय कुमार यादव का कहना है कि शासन के निर्देश पर मीटर लगाने का कार्य किया जा रहा है। बरवक्त करीब पांच सौ कनेक्शन ऐसे हैं, जहां पर मीटर नहीं लगाए जा सकें हैं। मीटर न लगवाने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा जाएगा। इसमें किसानों को विरोध नहीं बल्कि सहयोग करना चाहिए। ताकि कर्मचारियों को काम करने में कोई दिक्कत न आए।