{"_id":"5b217c574f1c1bae6e8b7df4","slug":"electricity-department-snatched-92-lakh-of-piracy","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम ने फैक्ट्री पर मारा छापा, 92 लाख की चोरी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम ने फैक्ट्री पर मारा छापा, 92 लाख की चोरी पकड़ी
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Thu, 14 Jun 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
फैक्ट्री में चेकिंग करते विद्युत विभाग के कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल जिले के सिरौली गांव में विद्युत विभाग और पुलिस की टीम ने मंगलवार को रात्रि छापेमारी की। चोरी की बिजली से चल रही एक बड़ी फैक्ट्री पकड़ी। फैक्ट्री मालिक के खिलाफ असमोली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। फैक्ट्री पर 77 लाख रुपये का राजस्व निर्धारण किया गया है।
साथ ही 14.60 लाख रुपये शमन शुल्क तय किया गया है। वहीं, विभाग की ओर से लापरवाही बरतने पर जेई को निलंबित कर दिया गया है। साथ्ा ही दो संविदाकर्मी को बर्खास्त करने की तैयारी चल रही है।
असमोली के सिरौली गांव में केपीएसपीवीसी नाम से पानी का टैंक बनाने की फैक्ट्री संचालित है। फैक्ट्री में पाइपों का भी निर्माण किया जाता है।
बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता पंकज शर्मा, एसडीओ शहर यशपाल सिंह टीम के साथ फैक्ट्री पहुंच गए। चेकिंग के दौरान फैक्ट्री में चोरी पकड़ी गई। टीम ने पाया कि बिजली की चोरी सीधे खंभे से 120 एमएम के तार लगाकर की जा रही थी।
विज्ञापन
फैक्ट्री की तमाम मशीनें चोरी की बिजली से ही चल रही थीं। टीम ने खंभे से फैक्ट्री तक लगे विद्युत लाइन के तार काट दिए। इन्हें सुुबूत के तौर पर जब्त कर लिया गया है। अधिशासी अभियंता के मुताबिक फैक्ट्री संचालक निशांत त्यागी के खिलाफ असमोली थाने में बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
फैक्ट्री मालिक पर 77 लाख रुपये राजस्व और 14.60 लाख रुपये बिजली चोरी का शमन शुल्क डाला गया है। जेई रामनिवास की तहरीर पर नहरोली निवासी फैक्ट्री संचालक निशांत त्यागी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अब फैक्ट्री संचालक से राजस्व और बिजली चोरी का शमन शुल्क वसूलने के लिए अगली कार्रवाई होगी।