{"_id":"676724b7567e0bd6dc0d9154","slug":"electricity-department-issued-notice-in-the-name-of-former-mp-dr-shafiqur-rahman-burke-for-checking-the-meter-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-117594-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बिजली विभाग ने मीटर की जांच के लिए पूर्व सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के नाम से जारी किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बिजली विभाग ने मीटर की जांच के लिए पूर्व सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के नाम से जारी किया नोटिस
Sun, 22 Dec 2024 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
संभल। दिवंगत पूर्व सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क व उनके पोते सांसद जियाउर्रहमान बर्क के नाम से लगे दो मीटर बिजली विभाग ने जांच के लिए विद्युत परीक्षणशाला भेजे हैं। इस विद्युत परीक्षणशाला के एक्सईएन सुप्रीत सिंह ने दिवंगत पूर्व सांसद और सांसद के नाम से नोटिस जारी किए हैं।
नोटिस में कहा गया है कि 19 दिसंबर को विद्युत परीक्षणशाला में मीटर की जांच के लिए सांसद व पूर्व सांसद के प्रतिनिधि को बुलाया गया था लेकिन वह कुछ समय के बाद चले गए और बार-बार फोन करने के बाद भी नहीं आए। इसलिए जांच नहीं हो सकी। इसलिए अब मीटर के परीक्षण के लिए 23 दिसंबर को दोपहर 12 बजे का समय निर्धारित किया गया है। इसमें कहा है कि आप स्वयं अथवा आपके अधिकृत प्रतिनिधि विद्युत परीक्षणशाला संभल में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। जिससे आपके मीटर की अंतिम जांच आपके समक्ष की जा सके। इसके बाद अंतिम जांच में पाए गए परिणाम आपके समक्ष ही घोषित किये जा सके।
सांसद पर लगा है बिजली चोरी में 1.91 करोड़ का जुर्माना
संभल। सपा के संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क के दीपा सराय में स्थित घर में बिजली चोरी का मामला पकड़े जाने पर बिजली विभाग ने 1.91 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है। सांसद को नोटिस जारी कर 15 दिन का समय दिया गया है। यदि तय समय पर सांसद की ओर से जवाब नहीं दिया जाता है तो राजस्व वसूली की कार्रवाइ्र आगे बढ़ेगी। अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि जुर्माना तय होने के बाद सांसद को नोटिस जारी किया गया है। तय समय सीमा में सांसद को जवाब देना है। यदि वह तय समय सीमा में जवाब नहीं देते हैं तो आगे की कार्रवाई होगी। मालूम हो सांसद के घर 16 किलोवाट से ज्यादा भार चेकिंग में मिला था। जबकि सांसद और पूर्व सांसद के नाम से दो-दो किलोवाट के दो मीटर लगे थे। अन्य भार को बिजली चोरी मानते हुए जुर्माना लगाया गया है। बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।