{"_id":"633741bc1ef48f7a83281a70","slug":"electricity-cut-due-to-non-payment-of-bill-of-nkbmg-college-chandausi-news-mbd442937819","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनकेबीएमजी कॉलेज का बिल जमा न होने पर काटी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनकेबीएमजी कॉलेज का बिल जमा न होने पर काटी बिजली
सार
बिजली विभाग ने बकाया बिल जमा न करने पर एनकेबीएमजी डिग्री कॉलेज की बिजली आपूर्ति काट दी।इसके अलावा विभागीय टीम ने संभल गेट में अभियान चलाकर करीब 15 दुकान प्रतिष्ठानों के कनेक्शन भी काटे।इसके अलावा संभल गेट व आसपास में अन्य बड़े बकायेदारों के भी कनेक्शन काटे गए हैं।
विज्ञापन
विस्तार
बिजली विभाग ने बकाया बिल जमा न करने पर एनकेबीएमजी डिग्री कॉलेज की बिजली आपूर्ति काट दी। इसके अलावा विभागीय टीम ने संभल गेट में अभियान चलाकर करीब 15 दुकान प्रतिष्ठानों के कनेक्शन भी काटे।
शुक्रवार को जेई विद्युत वरुण कुमार व उनकी टीम ने बकाया वसूली के लिए अभियान चलाया। जेई ने बताया कि एनकेबीएमजी डिग्री कॉलेज पर करीब 30 हजार रुपये से अधिक का बिल का बकाया है। इसके अलावा संभल गेट व आसपास में अन्य बड़े बकायेदारों के भी कनेक्शन काटे गए हैं। शुक्रवार को दोपहर से कॉलेज की आपूर्ति बाधित हो गई। हालांकि कॉलेज प्राचार्या डॉ. अलका रानी अग्रवाल ने बिजली आपूर्ति काटे जाने की बात से अनभिज्ञता जताई। कहा कि मुझे अभी सही जानकारी नहीं है कि कनेक्शन कटा है अथवा नहीं। बिजली का कुछ बिल जरूर बकाया है।
एनकेबीएमजी कॉलेज पर बिजली का 30 हजार रुपये से अधिक का बिल बकाया है। सही जानकारी आफिस के रिकॉर्ड देखकर ही बता पाऊंगा। इसके अलावा संभल गेट व आसपास में अन्य बड़े बकायेदारों के भी कनेक्शन काटे गए हैं।
विज्ञापन
वरुण कुमार, अवर अभियंता विद्युत चंदौसी
कॉलेज की बिजली कटी है अथवा नहीं, इसकी जानकारी नहीं है। मैं बाहर हूं।
इंदूरानी, अवैतनिक सचिव एनकेबीएमजी डिग्री चंदौसी