{"_id":"60e365978ebc3ec76f33e18c","slug":"electric-problem-in-sambhal-sambhal-news-mbd3946905174","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली समस्या को लेकर लोगों में रोष, रोड जाम करने का प्रयास किया, पुलिस पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली समस्या को लेकर लोगों में रोष, रोड जाम करने का प्रयास किया, पुलिस पहुंची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। बिजली न मिलने और जर्जर लाइन से परेशान लोगों का गुस्सा बाहर आ गया। गुस्साए लोगों ने नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला तुर्तीपुर इल्हा में जाम लगाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को किसी तरह रोका। इसी दौरान मौके पर सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क के प्रतिनिधि जियाउर्रहमान बर्क पहुंच गए। उन्होंने लोगों की समस्या को सुना और बिजली अधिकारियों को मौके पर बुलाया।
आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा शांत हो सका। तुर्तीपुर इल्हा में सोमवार को लोगों ने रोड जाम करने का प्रयास किया और बिजली विभगा के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि मोहल्ले में जर्जर बिजली लाइन से लगातार फाल्ट हो रहे हैं। पूरी तरह बिजली नहीं मिल रही। हादसों का अंदेशा मंडरा रहा है।
लोगों का आरोप था कि विभागीय अधिकारियों से कई बार इसकी शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। अब यदि आगे भी सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। लोगों ने कहा कि जब सरकार विद्युत ट्रांसफार्मर को 72 घंटे में बदलने का दावा कर रही है तो यहां पर क्यों नहीं बदले जा रहे हैं।
विज्ञापन
जर्जर लाइनों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। जिया उर्रहमान बर्क ने लोगों को शांत किया और मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता विजय यादव और एसडीओ शहर यशपाल सिंह से वार्ता की। बिजली अधिकारियों ने जल्द लाइन बदलने का आश्वासन दिया है। जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हो गया। वहीं प्रदर्शन करने वालों में इकराम, हनीफ, आकिल, तसलीम, असलम, कल्लू, दीवान, उमर, रईस, शरीफ, नसीम, नईम, वकील, अहमद हसन आदि रहे।