Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Election campaign will stop from 6 pm today

Sambhal News: आज शाम छह बजे से थम जाएगा चुनाव प्रचार

Sun, 05 May 2024 03:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 05 May 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Election campaign will stop from 6 pm today
संभल। तीसरे चरण में मंगलवार (सात मई) को होने वाले मतदान के लिए रविवार को चुनावी प्रचार का आखिरी दिन है। रविवार की शाम छह बजे के बाद चुनाव प्रचार पर रोक लग जाएगी। साथ ही कल पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी। संभल लोकसभा सीट 1995 बूथों पर 1892360 मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। इस दौरान जिले की सीमाएं भी सील रहेंगी।
विज्ञापन

जिले में डेढ़ माह के सियासी घमासान के बाद आखिरकार चुनाव की घड़ी आ ही गई है। तीसरे चरण के तहत जिले में सात मई को मतदान होगा। जिसके लिए पुलिस और प्रशासन ने सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले के साथ ही दूसरे जिले की पुलिस फोर्स और अर्धसैनिक बलों ने जिले में डेरा डाल दिया है। चुनाव से 48 घंटे पहले यानि रविवार की शाम छह बजे प्रचार पर रोक लग जाएगी। छह बजे के बाद कोई भी प्रत्याशी चुनाव प्रचार नहीं कर सकेगा। इसके साथ ही जिले की सीमाएं भी सील कर दी जाएंगी। चुनाव संपन्न कराने के लिए छह मई की सुबह आठ बजे से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।
विज्ञापन



क्रिटिकल और वल्नरेबल बूथों पर कड़ी निगरानी रहेगी
जिले में 584 क्रिटिकल और 33 बूथ वल्नरेबल हैं। इन बूथों पर पुलिस के अधिकारियों की कड़ी निगरानी रहेगी। पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान कड़ी चौकसी रखेंगे और अधिकारियों का दौरा भी ज्यादातर इन्हीं बूथ पर रहेगा। जिससे किसी भी तरह की चूक न हो पाए। कंट्रोल रूम से पूरी तरह निगरानी की जाएगी। कहीं कोई गड़बड़ी होती है तो तत्काल पुलिस-प्रशासन एक्शन में आ जाएगा। सुरक्षा में करीब आठ हजार जवान रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक वूमेन बूथ बनाया जाएगा
महिलाओं के लिए स्पेशल वूमेन बूथ बनाया जाएगा। इस बूथ पर तैनात मतदान कार्मिक भी महिलाएं होंगी। यह बूथ विधानसभा क्षेत्र में एक बनाया जाएगा। जहां महिलाओं को सुविधाओं के लिए भी पूरा इंतजाम किया गया है। जिले में संभल, चंदौसी, असमोली और गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र हैं। इन चारों विधानसभा क्षेत्र में एक-एक बूथ बनाया जाएगा।

पहली बार मतदान करेंगे 20447 युवा

जिले में पहली बार 20447 मतदाता वोट का इस्तेमाल करेंगे। यह 18 से 19 आयु वर्ग के हैं। इसमें 12252 पुरुष मतदाता और 8195 महिला मतदाता हैं। इन युवा मतदाताओं में ज्यादा उत्साह देखने को मिल सकता है। पहली बार मतदान करने के लिए यह उत्साहित हैं।


केंद्रों पर धूप से बचाव और पानी की रहेगी व्यवस्था
सात मई को तापमान 41 डिग्री होने का अनुमान है। इसको देखते हुए ही प्रशासन ने भी तैयारी की है। जिन मतदान स्थलों पर धूप रहेगी वहां लाइन में लगे मतदाओं के लिए पंडाल लगा दिया जाएगा। जिससे वह परेशान न रहें। वहीं गर्मी के चलते प्यास लगने पर मतदाताओं को मतदान स्थल पर ही पानी मिलेगा। इसकी तैयारी प्रशासन की ओर से की गई है। जो बीमार पहुंचेंगे उनको भी बैठने की व्यवस्था रहेगी।


विधानसभा क्षेत्रवार महिला, पुरुष व अन्य की संख्या

विधानसभा पुरूष महिला अन्य कुल मतदाता



संभल- 199496 172950 37 372483


चंदौसी- 208442 183072 35 391549



असमोली- 202847 175953 25 378825


बिलारी- 190979 167395 12 358386



कुंदरकी- 208192 182912 13 391117

नोट- संभल लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 1892360 हैं।





लोकसभा क्षेत्र में बूथों पर एक नजर


विधानसभा क्षेत्र बूथ

संभल 372
असमोली 388
चंदौसी 390

बिलारी 347

बिलारी आंशिक 62
कुंदरकी 436
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed