फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   elecrtic problem in sambhal bahajoi

हाइटेंशन तार टूटने व भूमिगत तार में फाल्ट होने से 7 घंटे ठप रही 2 हजार घरों की बिजली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
elecrtic problem in sambhal bahajoi
बहजोई। नगर के एक इलाके में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने तथा दूसरे इलाके में भूमिगत तार में फाल्ट होने से करीब दो हजार घरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इससे उपभोक्ताओं को खासी मुश्किल से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब सवा दस बजे नगर के टाउन वन मोहल्ला ईदगाह कालोनी में बिजली का हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर जमीन पर गिर पड़ा। इससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। अफरातफरी का माहौल रहा। मोहल्ले वालों ने विद्युत कर्मियों को फोन कर बिजली आपूर्ति बंद कराई। इससे करीब 400 घरों की बिजली सप्लाई पर असर रहा।
विज्ञापन

वहीं टाउन टू मोहल्ला इस्लामनगर रोड सिंडिकेट बैंक के सामने भूमिगत बिजली के तार में फाल्ट हो गया। इससे करीब 1600 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत आपूर्ति ठप होने से लोगों को पेयजल समेत दूसरे कामों में दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता विजयपाल यादव ने बताया कि तेज हवा चलने से ईदगाह कालोनी में तार टूटकर गिर गया था, वहीं इस्लामनगर रोड पर भी भूमिगत तार में फाल्ट हो गया था। दोनों ही स्थानों पर दिन में कई घंटे काम चला। इसके बाद तार जोड़ने व फाल्ट ठीक करने के बाद दोनों ही स्थानों पर शाम 5 बजे विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed