{"_id":"69669fdfe854ce94630d2402","slug":"elderly-woman-dies-after-being-hit-by-a-goods-train-sambhal-news-c-204-1-chn1003-126017-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मालगाड़ी की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मालगाड़ी की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत
विज्ञापन
धनारी(संभल)। अलीगढ़-बरेली रेलवे ट्रैक पर भकरौली हाल्ट के पास मंगलवार देर शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला शांति देवी (70) की मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला पैरालिसिस की बीमारी से पीड़ित थीं। बताया कि वह भकरौली बस स्टैंड की ओर जा रही थी। इसी दौरान ट्रैक पार करते समय संतुलन बिगड़ने से वह मालगाड़ी की चपेट में आ गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
भकरौली निवासी शांति देवी (70) पत्नी धर्मी की मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे भकरौली हाल्ट के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका के बेटे ओमकार ने बताया कि उनकी मां लंबे समय से पैरालिसिस की बीमारी से पीड़ित थी। मंगलवार शाम वह भकरौली बस स्टैंड की ओर जा रही थी। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वह तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि महिला मानसिक रूप से कमजोर भी थीं। गांव से चलते हुए रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई और हादसा हो गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।