{"_id":"61fd759b6506bd5ca22722d1","slug":"elderly-was-murdered-with-the-intention-of-robbing-e-rickshaw-chandausi-news-mbd41797190","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा लूटने के इरादे से की थी बुजुर्ग की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा लूटने के इरादे से की थी बुजुर्ग की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई(संभल)। ई-रिक्शा लूटने के इरादे से बुजुर्ग की हत्या की गई थी। पूरे मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर दो ई-रिक्शा बरामद किए गए हैं। जबकि एक आरोपी फरार है। आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वह गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, मुरादाबाद व संभल आदि स्थानों से ई-रिक्शा चोरी करते और दूसरे नगरों में बेच देते थे।
शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि बीती 27 दिसंबर 2021 को गांव बमनेटा के निकट एक बुजुर्ग का शव पड़ा मिला था। इसके बाद बुजुर्ग की शिनाख्त गांव रंपुरा निवासी बुजुर्ग तेजपाल (65) के रूप में हुई थी। तेजपाल के बेटे की तहरीर पर बुजुर्ग की हत्या कर ई-रिक्शा लूट कर ले जाने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
एसपी ने बताया कि 3 फरवरी 2022 को पुलिस ने एसओजी व सर्विलांस टीम की मदद से गांव मंडनपुर से आस मोहम्मद को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशान देही पर बुजुर्ग की ई-रिक्शा समेत एक अन्य ई-रिक्शा को भी बरामद किया गया। पूछताछ में मिली जानकारी के बाद अन्य दो अन्य शमशेर व नवाब निवासी गांव मंडनपुर कोतवाली बहजोई को संभल बाईपास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
आस मोहम्मद ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने दोनों साथियों शमशेर व नवाब तथा एक अन्य साथी याद अली निवासी हसनपुर अमरोहा के साथ मिलकर बड़े ग्राउंड के पास ई-रिक्शा लूटा था और चालक की लात-घूंसे मारकर हत्या कर शव रेलवे क्रासिंग बमनेटा रोड पर फेंक दिया था। वह सभी गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, मुरादाबाद व संभल आदि स्थानों से ई-रिक्शा चोरी करते और दूसरे नगरों में बेच देते थे। पूरे मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि चौथा आरोपी याद अली अभी फरार चल रहा है।