फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Elderly behind in getting booster dose, only 3136 got vaccine in 25 days

बूस्टर डोज लगवाने में बुजुर्ग पीछे, 25 दिन में मात्र 3136 ने लगवाई वैक्सीन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Elderly behind in getting booster dose, only 3136 got vaccine in 25 days
चंदौसी। देशभर में तीसरी लहर का प्रकोप है और संक्रमण लोगों को तेजी से चपेट में ले रहा है। वहीं बुजुर्ग यानी 60 वर्ष से अधिक आयु के लोग भी बूस्टर डोज लगवाने में लापरवाही बरत रहे हैं। 25 दिनों में मात्र 3136 बुजुर्गों ने बूस्टर डोज लगवाई है। ऐसे में लापरवाही न बरतें, बूस्टर डोज लगवाएं, अपना व परिजनों का जीवन सुरक्षित करें।
विज्ञापन

तीसरी लहर की शुरूआत में ही शासन ने 15 से 18 वर्ष के किशोरों का टीकाकरण शुरू करा दिया। साथ ही संक्रमण से लड़ने के लिए दस जनवरी से 2022 से 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग, फ्रंट लाइन वर्कर और हेल्थ वर्करों को बूस्टर डोज लगवाने के लिए अभियान शुरू कराया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने संभल जनपद में 38 हजार 585 लोगों को बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य दिया है। अभियान को चले हुए 25 दिन बीत चुके हैं और अभी 3136 बुजुर्गों को ही बूस्टर डोज लग पाई है। बुजुर्ग बूस्टर डोज पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तारीख बुजुर्गों को लगी बूस्टर डोज
24 जनवरी 49
25 जनवरी 80
27 जनवरी 172
28 जनवरी 343
29 जनवरी 250
30 जनवरी 54
31 जनवरी 128
एक फरवरी 202
दो फरवरी 214
तीन फरवरी 101
बुजुर्गों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। इसीलिए शासन स्तर से 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को बूस्टर डोज लगाने के लिए अभियान शुरू किया हुआ है। बुजुर्ग कम संख्या में बूस्टर डोज लगवा रहे हैं। स्थानीय लोगों व छात्रों के माध्यम से उन्हें प्रेरित किया जा रहा है।
डॉ. मनोज चौधरी, जिला सर्विलांस अधिकारी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed