फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ek antibiotic dawa rang alag

एक बैच की एंटीबायोटिक के तीन पैक के रंग अलग

Sat, 10 Sep 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sat, 10 Sep 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
ek antibiotic dawa rang alag
दवा
औषधि निरीक्षक आशुतोष चौबे ने शुक्रवार को बताया कि हाल में ही चंदौसी के सीकरी गेट लक्ष्मण गंज के एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई थी। इसमें डीके फार्मा कंपनी के ऑक्सी-टेट्रासाइकिलिन नामक दवा के बैच नंबर तीन की चेकिंग हुई। इस बैच के तीनों पैकेटों में बैच नंबर तो एक ही था, लेकिन तीनों पैकेट की दवा का रंग अलग-अलग था। जबकि एक बैच की दवा में एक ही कलर होना चाहिए था। 
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि अप्रैल में इसी कंपनी के ऑक्सी-टेट्रासाइकिलिन कैप्सूल के मुरादाबाद में सेंपल लिए गए थे। सेंपल फेल आए हैं। दवा 100 प्रतिशत के स्थान पर 44 व 42  प्रतिशत मिली है। इस मामले में दवा निर्माता कंपनी डीके फार्मा के खिलाफ मुरादाबाद से कार्रवाई चल रही है। जबकि अब चंदौसी में इसी कंपनी के ऑक्सी टेट्रा-साइकिलिन कैप्सूल के सेंपल लिए गए हैं। जो परीक्षण के लिए भेजे गए हैं। 
विज्ञापन

परीक्षण  रिपोर्ट आने के बाद हकीकत साफ होगी। प्रथम दृष्टया अनियमितता यह है कि एक ही बैच में अलग-अलग कलर के कैप्सूल बेचे जा रहे थे। जबकि एक बैच में एक ही कलर होना चाहिए। इससे मरीजों को दवा खाते समय            कोई भ्रम न हो। उन्होंने बताया          कि एक बैच में एक कलर होने          की वजह से दवा जब्त कर ली   गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जब्त की गई दवा बाजार मूल्य करीब साढ़े छब्बीस हजार रुपये है। विक्रेता की ओर से कैप्सूल का क्रय-विक्रय विवरण भी नहीं दिखाया जा सका था। डीआई ने बताया कि जब्त किए गए कैप्सूल के नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। इसी मामले में चंदौसी के दवा के विक्रेता दीपा मेडीकोज के स्वामी निहालुद्दीन  व निर्माता कंपनी डीके फार्मा प्रिंस रोड मुरादाबाद को नोटिस जारी किया जा रहा है।

धनारी में मेडिकल स्टोर से तीन दवाओं के सैंपल लिए गए
धनारी(संभल)। औषधि निरीक्षक आशुतोष चौबे ने शुक्रवार को धनारी में श्रीकृष्णा मेडिकल स्टोर चेकिंग की। चेकिंग के बाद उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक दवाओं की विक्री के अभिलेख नहीं दिखा सके। फुटकर का लाइसेंस होने के बाद उनके यहां स्टॉक थोक बिक्री के जैसा था। फ्रिज नहीं था।


एक्सापायरी दवाओं को अलग नहीं रखा गया था। चेकिंग में तीन औषधियों के नमूने लिए गए हैं। इन्हें जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। मेडिकल स्टोर के संचालक से स्पष्टीकरण मांगा गया है।उनके मुताबिक प्रेगनेंसी टेस्टिंग किट, वेटनरी इंजेक्शन और गर्भ निरोधक के सेंपल लिए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed