फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Eight accused arrested in electric wire theft case

Sambhal News: बिजली के तार चोरी के मामले में आठ आरोपी गिरफ्तार

Tue, 26 Dec 2023 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 26 Dec 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Eight accused arrested in electric wire theft case
संभल। कबाड़ गोदाम से मिले हाईटेंशन और घरेलू लाइन के तार आरोपी चोरी कर लाते थे और काटकर दिल्ली बेच दिया करते थे। आरोपियाें के कब्जे से ट्रांसफार्मर का तेल भी बरामद हुआ है। इस चोरी के मामले में आरोपी ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि सूचना के आधार पर शुक्रवार की देर रात संभल कोतवाली पुलिस ने बेगम सराय स्थित कबाड़ गोदाम से बिजली के तार के 46 बंडल और अन्य बिजली उपकरण बरामद किए थे। 109 लीटर ट्रांसफार्मर का तेल भी बरामद किया था। इस मामले में आठ आरोपी गिरफ्तार किए गए। इसमें कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जगत निवासी जुबैर, तसलीम, महमूदखां सराय निवासी नदीम, हयातनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला हयातनगर निवासी शारिक, कैलादेवी थाना क्षेत्र के नारंगपुर निवासी काले यादव, बहजोई थाना क्षेत्र के गांव किरारी निवासी संतोष, नखासा थाना क्षेत्र के गांव खानपुर खुम्मार निवासी आसिफ, जिला मेरठ के थाना किठौर अंतर्गत गांव महमूदपुर गढ़ी निवासी संजीव कुमार शामिल है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि वह बिजली के तार चोरी करते थे और गोदाम पर टुकड़े कर दिल्ली भेज दिया करते थे। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है। एक आरोपी भागा हुआ है जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


रिवैंप योजना में लगा रहे थे सेंध

कबाड़ गोदाम से बरामद हुए बिजली के तार के बंडल रिवैंप योजना के अंतर्गत हो रहे विद्युतीकरण के दौरान चोरी किए गए। पकड़े गए आरोपियों में वह भी आरोपी शमिल हैं जो योजना के अंतर्गत मजदूरी करने के लिए लगाए गए थे। आरोपियों ने कबाड़ी को माल बेचा। सूचना मिलने पर पुलिस की कार्रवाई से इस पूरी सेंधमारी का खुलासा हो गया। यदि किसी को भनक नहीं लगती तो आरोपी बिजली विभाग को बड़ा नुकसान पहुंचाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ आरोपी बिजली के तार चोरी के मामले में जेल भेजे गए हैं। आरोपियों के कब्जे से तार और ट्रांसफार्मर का तेल बरामद हुआ है। -कुलदीप सिंह गुनावत, एसपी, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed