Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Efforts to build a post in Sambhal began, Bhoomi Pujan was done

Sambhal News: संभल में चौकी निर्माण की कवायद शुरू, हुआ भूमि पूजन

Sun, 29 Dec 2024 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 29 Dec 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Efforts to build a post in Sambhal began, Bhoomi Pujan was done
संभल के खग्गू सराय मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद
संभल।
विज्ञापन

शहर में 24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुए बवाल के बाद पुलिस-प्रशासन सतर्क है। इसके चलते मस्जिद के पास पुलिस चौकी बनाई जा रही है। इसके निर्माण की कवायद शुरू हो गई। शनिवार को मस्जिद के पास खाली जमीन पर खोदाई के बाद निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन कराया गया। पंडित शोभित शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन कराया।
निर्माण होने के बाद जल्द ही चौकी शुरू हो जाएगी। शुक्रवार से ही पुलिस चौकी के निर्माण के लिए कवायद शुरू हो गई थी। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि 24 नवंबर को संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान बवाल हो गया था। इसके बाद से ही जामा मस्जिद पर एहतियाती तौर पर फोर्स की तैनाती है। अब पुलिस चौकी का निर्माण भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने के लिए किया जा रहा है। वहीं, जिस जमीन पर चौकी का निर्माण हो रहा है। शहर के लिए लोग उस जमीन को अपनी बता रहे है।
विज्ञापन

इसको लेकर वह शुक्रवार के बाद शनिवार को भी अधिकारियों के पास पहुंचे और उक्त भूमि पर अपना हक होने का दावा किया। इसके बाद प्रशासन ने दस्तावेज भी देखे हैं। इस पर भूमि का कुछ हिस्सा छोड़कर भूमि का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं, जिस जमीन पर चौकी बन रही है। वह मस्जिद के लिए वक्फ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 मीटर के दायरे में नहीं हो सकता है कोई निर्माण
जामा मस्जिद एएसआई के संरक्षण में है। इसलिए मस्जिद के 100 मीटर के दायरे में कोई निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता है। इसके चलते ही मैदान में कोई निर्माण कार्य नहीं हो सका है। यह मैदान वर्षों से खाली पड़ा है। लोग इस मैदान को पार्किंग के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। कई दावेदार ऐसे भी सामने आए हैं जिन्होंने अपने नाम बैनामा होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed