फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ecomonical help to sambhal voilence vicitem

सपा प्रतिनिधि मंडल ने आर्थिक मदद के चेक सौंपे, आगे भी मदद का आश्वासन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
ecomonical help to sambhal voilence  vicitem
संभल के मोहल्ला देहली दरवाजे में शहरोज के परिजनों को चेक देते सपा नेता अक्षय यादव। - फोटो : SAMBHAL
संभल। नगर में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुई हिंसा में मारे गए दो युवकों के परिजनों से मिलने के लिए सपा का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने हिंसा में मारे गए दोनों युवकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद के तौर पर चेक सौंपे हैं। साथ ही आगे भी हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व प्रोफेसर रामगोपाल के बेटे अक्षय यादव ने किया। उनके साथ सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क, संभल विधायक नवाब इकबाल, असमोली विधायक पिंकी यादव और निवर्तमान जिलाध्यक्ष फिरोज खान के अलावा कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

सोमवार को प्रोफेसर रामगोपाल के बेटे अक्षय यादव संभल पहुंचे तो तमाम सपाइयों ने उनका स्वागत किया। वह प्रतिनिधि मंडल को साथ लेकर देहली दरवाजा निवासी शहरोज के घर पहुंचे। पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की राशि का चेक सौंपा। इसके बाद दूसरा चेक रायसत्ती निवासी बिलाल के परिजनों को सौंपा गया। मालूम हो 19 और 20 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून को लेकर नगर में हिंसक प्रदर्शन हुए। जिसमें दो युवकों की गोली लगने से जान गई।
विज्ञापन

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतिनिधि मंडल को पीड़ित परिजनों के घर भेजा। प्रतिनिधि मंडल की रिपोर्ट हाईकमान को पहुंची तो आर्थिक मदद किए जाने की संस्तुति हुई। सपा प्रमुख ने अब आर्थिक राशि के चेक पीड़ित परिवारों को प्रतिनिधि मंडल के द्वारा भिजवाए हैं। प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवारों को आश्वासन दिया है कि समाजवादी पार्टी आगे भी हरसंभव मदद करेगी। साथ ही न्याय दिलाने की बात कही है। हालांकि हिंसा की न्यायिक जांच चल रही है। पीड़ित परिवार ने जांच में मौत की हकीकत सामने आने की उम्मीद बनाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed