{"_id":"61ca1cbadcc3833c9f1bcefd","slug":"e-rickshaw-driver-s-body-found-on-bamneta-road-chandausi-news-mbd4141118170","type":"story","status":"publish","title_hn":"बमनेटा रोड पर मिला ई-रिक्शा चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बमनेटा रोड पर मिला ई-रिक्शा चालक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। कोतवाली क्षेत्र के गांव बमनेटा रोड पर ई-रिक्शा चालक का शव मिला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना की जांच-पड़ताल करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सोमवार को सुबह गांव बमनेटा रोड पर ग्रामीणों ने बुजुर्ग का शव देखा। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त ई-रिक्शा चालक तेजपाल पुत्र हेमराज निवासी गांव रंपुरा कोतवाली बहजोई के तौर पर हुई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों के मुताबिक बुजुर्ग तेजपाल ई-रिक्शा चालक थे। बीती 26 दिसंबर को दोपहर में वह घर से ई-रिक्शा चलाने के लिए निकले थे। जब देर रात होने पर भी वह घर नहीं आए। तो चिंता हुई। आसपास तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला।
सुबह कुछ लोगों से जानकारी मिली कि बुजुर्ग तेजपाल का शव बमनेटा रोड पर पड़ा है। मौके से ई-रिक्शा भी लापता था। फिलहाल पुलिस को जानकारी दी गई है। प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना का कहना है कि बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।