{"_id":"5d6ada318ebc3e016755fc48","slug":"dwory-demand-not-fulfill-husband-told-teen-talaq-sambhal-news-mbd320510820","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में बाइक न मिलने पर पत्नी को पीटा और एक बार में दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज में बाइक न मिलने पर पत्नी को पीटा और एक बार में दिया तीन तलाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। दहेज में बाइक नहीं मिलने पर पत्नी को मारपीट कर तीन तलाक दे दिया। नखासा थाना क्षेत्र के गांव हिंदूपुराखेड़ा निवासी परिजनों संग थाने पहुंची पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नखासा थाने में महिला की ओर से दी गई तहरीर में कहा है कि 18 फरवरी 2018 को उसका निकाह दीपा सराय के युवक से हुआ था। परिजनों ने हैसियत के मुताबिक सामान दिया। लेकिन इससे ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। आए दिन कोई न कोई दबाव बनाते थे। परिवार न टूटे इसलिए वह सहन करती रही। लेकिन 30 अगस्त की रात आठ बजे वह बेहद परेशानी हो गई। ससुरालियों ने बाइक लाने के लिए उसे घर से निकाल दिया। वह मायके आई। उसने पुलिस को तहरीर दी। इससे ससुराल वाले और गुस्से में आ गए। 31 अगस्त को दिन में नौ बजे ससुराल वाले उसके मायके पहुंच गए। जहां उससे मारपीट की। साथ ही चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। इसके बाद पति ने एक साथ तीन तलाक दे दिया। नखासा थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।