फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dumpling seller drowned in the Ganges to get relief from the heat

गंगा में नहाने के दौरान डूबा पकौड़ी विक्रेता, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Dumpling seller drowned in the Ganges to get relief from the heat
गुन्नौर/चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के राजघाट स्थित गंगा घाट पर गर्मी से निजात पाने के लिए गंगा में नहाने उतरे पकौड़ी विक्रेता की डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद गंगा से पकौड़ी विक्रेता के शव को बाहर निकाला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के गांव मीरमपुर निवासी नेकसे (42) राजघाट गंगा घाट पर पकौड़ी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करता है। बृहस्पतिवार को भीषण गर्मी होने पर पकौड़ी विक्रेता गर्मी से निजात पाने के लिए दोपहर ढाई बजे गंगा में स्नान करने पहुंचा। कुछ अन्य लोग भी स्नान कर रहे थे। इस बीच नहाने के दौरान पकौड़ी विक्रेता गंगा में गहरे पानी में पहुंचकर डूबने लगा। पकौड़ी विक्रेता गहरे पाने से बाहर निकलने को हाथ-पैर मार रहा था, यह देख गंगा में स्नान कर अन्य लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। पकौड़ी विक्रेता को डूबता देख गंगा घाट पर तैनात गोताखोर गंगा में कूद गए। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पकौड़ी विक्रेता को बाहर निकाला। मगर तब तक मेवाराम की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मृतक के घर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया और परिजन मौके पर पहुंच गए और शव लिपट कर विलाप करने लगे। परिजन बिना किसी कार्रवाई के उसके शव को घर ले गए। मृतक के तीन बेटे और दो बेटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed