फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dumper crushed a passerby, while running away hit a car and bikes, three injured

Sambhal News: डंपर ने राहगीर को कुचला, भागते समय कार व बाइकों को मारी टक्कर, तीन घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Dumper crushed a passerby, while running away hit a car and bikes, three injured
संभल। कोतवाली क्षेत्र के चौधरी सराय में शुक्रवार की रात करीब 11 बजे बेकाबू डंपर ने करीब 40 वर्षीय व्यक्ति को कुचल दिया। इसमें मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस शिनाख्त कराने के लिए प्रयास कर रही है। इसके अलावा चालक ने डंपर दौड़ाते हुए कार व बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इसमें तीन लोग घायल हो गए हैं। उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया है। घटना की जानकारी पर सीओ आलोक कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चौधरी सराय पुलिस चौकी से करीब 20 मीटर दूरी पर राहगीर को कुचल दिया और चालक डंपर लेकर बहजोई मार्ग पर भागने लगा। लोगों ने पीछा किया तो डंपर चालक ने उन्हें भी रौंदने का प्रयास किया। इस दौरान दो बाइकों को टक्कर मारी। यह हादसा हयातनगर थाना क्षेत्र में किया। हयातनगर थाना पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया है। कोतवाली पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया है। सीओ का कहना है कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया है। डंपर को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed