फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Due to heavy rains power system in rural areas

Sambhal News: तेज बारिश से ग्रामीण इलाके की चरमराई बिजली व्यवस्था

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Due to heavy rains power system in rural areas
सरायतरीन/ असमोली। मंगलवार की रात से शुरू हुई तेज बारिश का असर सबसे ज्यादा ग्रामीण इलाके की बिजली व्यवस्था पर पड़ा। पूरी व्यवस्था चरमरा गई। दर्जनों की संख्या में ऐसे गांव हैं जो दो दिन तक अंधेरे में रहे।
विज्ञापन

मोबाइल चार्ज करने की भी दिक्कत उठानी पड़ी। पवांसा बिजली घर क्षेत्र के 22 गांव में मंगलवार की देर रात बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह 11.30 बजे आपूर्ति सुचारू हो सकी है। इस दौरान ग्रामीणों ने काफी परेशानी का सामना किया। यही हाल असमोली ब्लॉक के ऐंचोड़ा कंबोह बिजलीघर का रहा। इस बिजलीघर से जुड़े करीब 20 गांवों में मंगलवार की रात 11 बजे से बिजली गुल थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर 3 बजे आपूर्ति सुचारू हो सकी है। इस बिजलीघर क्षेत्र के गांवों में पानी का भी संकट मंडरा गया था। सैदपुर गंगू बिजलीघर से भी करीब 20 गांव जुडे़ हैं। इस बिजलीघर से भी आपूर्ति मंगलवार की देर रात बाधित हो गई थी। बृहस्पतिवार की दोपहर एक बजे करीब आपूर्ति सुचारू हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed