{"_id":"687e9b4e6e9cec8e23087447","slug":"drm-inaugurated-the-running-room-sambhal-news-c-204-1-chn1003-121680-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: डीआरएम ने किया रनिंग रूम का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: डीआरएम ने किया रनिंग रूम का उद्घाटन
विज्ञापन
चंदौसी। मंडल रेल प्रबंधक राजकुमार ने सोमवार को रेलवे स्टेशन चंदौसी का निरीक्षण किया। निर्माणाधीन मिनी मालगोदाम और अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत किए जा रहे निर्माण कार्यों व स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का हाल देखा। इस दौरान डीआरएम ने रनिंग रूम का नारियल फोड़ और स्कूली बच्ची से फीता कटवा कर उद्घाटन किया।
डीआरएम दोपहर 12.30 बजे करीब डिबाई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर चंदौसी पहुंचे। सबसे पहले यहां बन रहे मिनी मालगोदाम का निरीक्षण किया। नए रनिंग रूम का उद्घाटन कर मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पौधरोपण किया। साथ ही अमृत योजना के तहत हो रहे निर्माण कार्य के बारे में जानकारी ली और अधीनस्थों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक परितोष गौतम, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ऋचा शर्मा, वरिष्ठ मंडल अभियंता सुशील कुमार, वरिष्ठ मंडल संकेत व दूरसंचार अभियंता अक्षय कुमार, वरिष्ठ मंडल अभियंता अभिषेक चौधरी आदि मौजूद रहे।