फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   DRM expressed displeasure after seeing the posters

Sambhal News: स्टेशन की दीवारों पर पोस्टर लगे देख डीआरएम ने जताई नाराजगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
DRM expressed displeasure after seeing the posters
चंदौसी। मुरादाबाद डीआरएम राजकुमार ने रविवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन पर चल रहे कायाकल्प के कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था के कांट्रेक्टर को समय पर काम निपटाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर की दीवारों पर लगे चुनाव संबंधी पोस्टर देखकर नाराजगी जताई। साथ ही परिसर को स्वच्छ रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन


डीआरएम रेलवे राजकुमार सोमवार दोपहर पौने चार बजे करीब अपने स्पेशल यान से चंदौसी रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के लिए पहुंचे। डीआरएम ने निरीक्षण यान से उतरकर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निर्माणाधीन शौचालय, स्वचालित सीढ़ी, मुख्य द्वार का सौंदर्यीकरण, वेटिंग रूम आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था के कांट्रेक्टर को निर्देश दिए कि काम में तेजी लाई जाए। साथ ही गुणवत्तापूर्ण सामग्री का ही उपयोग कायाकल्प के कार्यों में करें। अगर लापरवाही पाई गई। तो कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान प्लेटफॉर्म नंबर एक के परिसर में दीवारों पर रेलवे यूनियनों के चुनाव संबंधी पोस्टर देखकर नाराजगी व्यक्त की और बताया कि परिसर को स्वच्छ रखा जाए। प्लेटफाॅर्म पर नियमित रूप से साफ सफाई हो। इस दौरान सीएमआई अनुज श्रीवास्तव, कार्यवाहक स्टेशन अधीक्षक राजू कुमार, सीआईटी जाकिर अली, करन सिंह सहित आरपीएफ कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed