फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Drinking water supply will improve in Sambhal

Sambhal News: संभल में पेयजल की आपूर्ति सुधरेगी

Tue, 05 May 2026 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 05 May 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply will improve in Sambhal
संभल। पुनर्गठन पेयजल योजना के तहत संभल नगर में पेयजल की आपूर्ति में सुधार आएगा। इसके लिए जल निगम ने 170 करोड़ रुपये से काम शुरू कराए हैं। इस योजना के तहत वार्डों में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के साथ ही ओवरहेड टैंकों का निर्माण कराया जाएगा। शहजादी सराय और बेगम सराय में ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य शुरू कराया है।
विज्ञापन




दरअसल, पुनर्गठन पेयजल योजना के तहत नगर पालिका के सभी 37 वार्डों में 268 किलोमीटर लंबी लाइन बिछाई जाएगी। साथ ही, छह ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे। बेगम सराय में ओवरहेड टैंक का निर्माण होने लगा है। शहजादी सराय में पाइप लाइन बिछाई जा रही है। जल निगम के द्वारा यह कार्य कराया जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलते ही कार्य को शुरू कराया गया। इससे शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। इससे उन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी जिनके इलाके में पानी की आपूर्ति लंबे समय से नहीं हो पा रही थी। जल निगम द्वारा 170 करोड़ रुपये इस परियोजना पर खर्च किए जाएंगे। काम के लिए नगर को 14 जोन में बांटा गया है। इसमें सात डेमो जोन हैं। अभी डेमो जोन में ही काम शुरू कराया गया है। जल निगम के जेई हिमांशु ने बताया कि इस परियोजना के तहत 24 घंटे पानी की आपूर्ति मिलेगी और स्वचालित मशीनों से आपूर्ति होगी। इसमें मैनपावर का कम इस्तेमाल हो सकेगा। इस परियोजना के तहत सात ओवरहेड टैंकों की मरम्मत भी की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed