फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Drinking water problem at Hatim Sarai railway station

हातिम सराय रेलवे स्टेशन पर पेयजल की समस्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Drinking water problem at Hatim Sarai railway station
संभल। संभल के हातिम सराय रेलवे स्टेशन पर पेयजल की समस्या बनी हुई है। यहां यात्रियों के पीने के लिए स्वच्छ पानी का इंतजाम नहीं है। स्टेशन के प्लेट फार्म पर एक हैंडपंप लगा है। इससे भी दूषित व बदबूदार पानी निकलता है। जिससे संक्रमण होने का खतरा बना हुआ है। हालत यह है कि अगर हैंडपंप का पानी किसी बर्तन में निकालते हैं तो कुछ समय बाद पानी व बर्तन पीला हो जाता है। रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों व यात्रियों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हातिम सराय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर रेलवे विभाग की ओर से पीने के पानी के लिए कोई प्याऊ नहीं लगवाया गया है। प्लेटफार्म पर पीने के पानी के लिए सिर्फ एक हैंडपंप लगा है। उस हैंडपंप से भी दूषित व गंदा पानी निकलता है। कर्मचारियों का कहना है कि कई बार विभाग में इसकी शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में हैंडपंप के दूषित पानी पीने से संक्रमण का खतरा है। आलम यह है कि अगर पानी को थोड़ी देर के लिए किसी बर्तन में करके रख दिया जाए तो पानी के साथ बर्तन भी पीला हो जाता है।
विज्ञापन

क्या बोले यात्री
अक्सर संभल से मुरादाबाद के लिए ट्रेन में सफर करता हूं। पानी के लिए यहां सिर्फ एक हैंडपंप लगा है, उसमें भी गंदा व बदबूदार पानी आता है।
राजेंद्र, यात्री
रेलवे विभाग की ओर से प्याऊ लगना चाहिए। इस हैंडपंप के अलावा दूर-दूर तक कोई भी पेयजल का साधन नहीं है। जिससे लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ता है।
सोनू, यात्री
संभल हातिम सराय रेलवे स्टेशन पर पीने के पानी की समस्या का हल किया जाएगा। कुछ अन्य बिंदुओं को लेकर भी स्टाफ से रिपोर्ट मांगी गई है। यात्रियों की सुविधाओं का ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुधीर सिंह, सीनियर डीसीएम, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed