{"_id":"65e234b2387ffa2e0a085399","slug":"dr-burkes-grandson-announces-to-contest-lok-sabha-elections-from-sambhal-seat-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-108314-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: डॉ. बर्क के पोते ने किया संभल सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: डॉ. बर्क के पोते ने किया संभल सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान
Sat, 02 Mar 2024 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 02 Mar 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
संभल। मुरादाबाद की कुंदरकी सीट से सपा के विधायक जियाउर्रहमान बर्क ने शुक्रवार को संभल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का एलान किया। उन्होंने कहा कि मेरे दादा चाहते थे कि मैं उनके नक्शेकदम पर चलकर लोगों की सेवा करूं। उन्होंने वर्षों तक लोगों की सेवा की। अब समय आ गया है कि मैं उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने का काम करूं। जल्द ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर अपनी बात रखूंगा। उन्होंने चुनाव लड़ने की घोषणा अपने दादा डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के तीजे पर की।
शुक्रवार की सुबह संभल के सांसद रहे डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के तीजे की फातिहा के बाद जियाउर्रहमान बर्क ने संभल सीट से चुनाव लड़ने का एलान किया। सैकड़ों लोगों की भीड़ में एलान करने से पहले वे भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मेरे दादा ने वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ाया और मुझे जीत मिली। मेरे दादा ने लोगों की सेवा की और हर मुश्किल घड़ी में आवाज उठाई। वह लोगों की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहते थे। दुनिया जानती है कि वह बेहद ही सादगी पसंद और ईमानदार थे। उनके निधन पर उनके चाहने वाले दुनियाभर से दुख जता रहे हैं।
सपा विधायक ने कहा कि पार्टी ने पहली ही सूची में दादा को संभल लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया था। पार्टी भी चाहती थी कि वह अभी और लोगों की सेवा करें लेकिन बीमारी के चलते उनका निधन हो गया। अब वे हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी मेरी है। अब मैं लोगों की सेवा करूंगा। इस सिलसिले में जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर अपनी बात रखूंगा। मौके पर मौजूद भीड़ ने जियाउर्रहमान बर्क के इस एलान का पुरजोर समर्थन किया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
संभल के सपा विधायक भी कर रहे हैं दावेदारी
संभल के सपा विधायक इकबाल महमूद भी संभल लोकसभा सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार उन्होंने पार्टी के सामने अपनी मांग भी रख दी है। हालांकि, अभी पार्टी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। इकबाल महमूद कह चुके हैं कि वह दावेदार हैं और डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के प्रत्याशी घोषित होने से पहले भी उन्होंने टिकट की मांग की थी लेकिन पार्टी ने डॉ. बर्क को प्रत्याशी घोषित कर दिया था। दरअसल, 2009 में इकबाल महमूद संभल लोकसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। उस समय इकबाल महमूद का मुकाबला डॉ. बर्क से ही हुआ था। डॉ. बर्क बसपा के प्रत्याशी थे और उन्होंने इकबाल महमूद को चुनाव में हरा दिया था। हालांकि, 2014 के लोकसभा चुनाव में सपा ने डॉ. बर्क को अपना प्रत्याशी बनाया था लेकिन उस चुनाव में मोदी लहर में संभल सीट पर भाजपा प्रत्याशी सत्यपाल सैनी ने जीत दर्ज की थी। 2019 में सपा ने फिर डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क को प्रत्याशी बनाया था और उन्होंने करीब पौने दो लाख वोटों से भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी को हराकर जीत दर्ज की थी।