{"_id":"6636aa673bc31ac5d20ad1e4","slug":"dowry-harassment-case-registered-against-six-people-including-husband-sambhal-news-c-204-1-chn1002-109856-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पति समेत छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पति समेत छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
Sun, 05 May 2024 03:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 05 May 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
बनियाठेर (संवाद)। दहेज के लिए विवाहिता के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि ससुराल वालों ने विवाहिता को जान से मारने की नीयत से जहर दिया और गला भी दबाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बनियाठेर थाना क्षेत्र के बेहतरी फाटक निवासी सोनम की शादी छह साल पहले शकील के साथ हुई है। शादी के समय मायके वालों ने आठ लाख रुपये दान दहेज में दिया। बताते हैं कि शादी के कुछ दिन बाद पति शकील बुलेट बाइक की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस मामले को लेकर कई बार दोनों परिवारों के बीच पंचायत भी हुई। इसके बाद भी ससुराल में विवाहिता से को दहेज के लिए मारपीट होती रही। आरोप है कि पति और ससुराल वालों ने लात घूसों से उसे बुरी तरह पीटा। जान से मारने की नीयत से चूहे मारने की दवा जबरदस्ती खिला दी। गला दबाने का प्रयास भी किया। किसी तरह विवाहिता छूटकर घर से बाहर भागी। यहां लोगों ने उसे बचाया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी पति शकील, अल्ताफ, वकील, अनीस, रमजानी और मुन्नी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस नेे तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट और दहेज अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।