फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dogs scrape newborn baby

नवजात शिशु के शव को कुत्तों ने नोचा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Dogs scrape newborn baby
चंदौसी। किसी ने खाली प्लाट में नवजात शिशु का शव डाल दिया। कुत्तों को शव नोंचते देखकर महिला ने आसपास के लोगों को सूचना दी और उनकी मदद से कुत्तों से शव छीना। इसके बाद जंगल में गड्ढा खोदकर मिट्टी में दबा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी लेकर वापस लौट आई।
विज्ञापन

चंदौसी में बुधवार की दोपहर करीब एक बजे बाईपास रोड स्थित वीर सावरकर नगर कालोनी निवासी महिला लक्ष्मी देवी बाजार जा रही थीं। घर के पास ही खाली प्लाट में उन्होंने दो कुत्तों को शव नोंचते देखा। उन्होंने कुत्तों को हटाने का प्रयास किया पर वही नहीं हटे। उन्होंने आसपास के लोगों को सूचना देकर एकत्र कर लिया और कुत्तों से शव को बचा लिया।
विज्ञापन

कुत्ते शव के हाथ पैर व कमर को खा चुके थे। इसके बाद जंगल में ले जाकर फावड़े से गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया। घटना की सूचना पर सीकरी गेट चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी ली और वापस आ गए। महिला लक्ष्मी देवी ने बताया कि रात में ही शिशु ने जन्म लिया होगा। अभी तक उसकी नाल भी नहीं कटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed