फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   do pratashiyion ke samarthak bhede

सिरसी में दो प्रत्याशियों के समर्थक भिड़े ,तनाव

Fri, 01 Dec 2017 12:48 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Fri, 01 Dec 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
do pratashiyion ke samarthak bhede
सिरसी में फेसबुक पर कमेंट को लेकर हुए विवाद के बाद लोगों को समझाते इंस्पेक्टर नखासा। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सिरसी में गुरुवार को दोपहर नगर पंचायत अध्यक्ष पद दो प्रत्याशियों के समर्थकों में फेसबुक टिप्पणी को लेकर विवाद हो गया। नोकझोंक के बाद मारपीट हो गई। तनाव फैल गया। देखते-देखते दुकानें बंद हो गईं। 

यह घटना गुरुवार को तीन बजे दिन में सिरसी रोडवेज के पीछे कब्रिस्तान के निकट हुई। पुलिस चौकी करीब में ही है। इसलिए तत्काल पुलिस पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही आपस में झगड़ा करने वाले भाग गए। लेकिन झगड़े की सूचना फैलते ही दोनों पक्षों के लोग अपने- अपने इलाके में एकत्र होने लगे और इससे तनाव के साथ टकराव के हालात पैदा हो गए। सतर्कता वश पुलिस क्षेत्राधिकारी और इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। साथ ही एहतियाती सतर्कता बनाए रखने के आदेश नखासा थाने की पुलिस को दिए। बाद में दुकानें खुल गईं।
विज्ञापन


सिरसी नगर पंचायत में चुनाव की घोषणा के साथ ही तनाव और टकराव का माहौल बना हुआ है। पुलिस और प्रशासन की सतर्कता की वजह से चुनाव के दौरान कोई बड़ा विवाद नहीं हुआ लेकिन अभी टकराव का अंदेशा बरकरार है। दो प्रत्याशियों के समर्थकों में फेसबुक पर जंग चल रही है। इस दौरान टीका टिप्पणी की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को फेसबुक पर टीका टिप्पणी करने वाले कुछ युवक आमने सामने आ गए। उनके बीच विवाद के बाद हाथापाई हो गई। इसके बाद रालोद प्रत्याशी इफ्फत जहरा  और बसपा उम्मीदवार नूरजहां  के समर्थक अपने- अपने क्षेत्र में एकत्र होने लगे। दोनों के समर्थक जुटने की  खबर आई तो चौकी पुलिस ने अधिकारियों को सूचित कर दिया। नखासा के थाना प्रभारी दुर्गेश मिश्र                  पहुंच गए। पुलिस ने दोनों के समर्थकों को उनकी जगह पर ही रोक दिया। नतीजा तनाव और टकराव टल गया। किसी पक्ष ने पुलिस में कोई तहरीर नहीं दी। न ही वे लोग सामने आए जिनके बीच विवाद के बाद हाथापाई हुई थी। सीओ गमलेश्वर बिल्टोरिया और अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय भी सिरसी पहुंचे। दोनों पक्षों को बुलाकर शांति बनाए रखने के लिए नसीहत दी गई। अधिकारियों ने थाना नखासा की पुलिस को सतर्कता बनाए रखने के आदेश दिए हैं। यह भी कहा कि जो लोग उकसाने का काम करेंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed