फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   dm meeting on holi in sambhal

होली पर किया हुड़दंग तो होगी कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
dm meeting on holi in sambhal
बहजोई कलक्ट्रेट में होली को लेकर अमन कमेटी की बैठक को संबोधित करते डीएम। - फोटो : CHANDAUSI
बहजोई। जिला संभल संवेदनशील है। सभी को हमेशा सर्तक रहना होगा। होली बड़ा त्यौहार है। रंगों व खुशियों का त्यौहार है। प्रशासन की ओर से लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा ध्यान रखा जाएगा। यह बात जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने कही।
विज्ञापन

वह गुरुवार की दोपहर कलक्ट्रेट सभागार में होली के त्यौहार को लेकर आयोजित की गई अमन कमेटी की बैठक में मौजूद पुलिस, प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों समेत दोनों समुदायों के लोगों को संबोधित कर रहे थे। डीएम ने कहा कि होली पर विद्युत व जल आपूर्ति समेत खाद्य पदार्थों की शुद्धता के लिए पूरी गंभीरता दिखाई जाएगी। नगर व ग्रामीण अंचलों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए साफ-सफाई समेत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के इंतजाम आदि पर पूरी कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि होली पर खुरापात करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। जिले में अमन चैन कायम रखना सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने कहा कि त्योहारों पर सभी लोग प्रेम व सद्भाव से रहें। एक दूसरे की खुशी में शामिल रहें। होली पर्व पर जिले में 1029 होलिका दहन स्थल हैं। 19 जुलूस तथा 15 मेले के आयोजन हैं। सभी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी होलिका दहन स्थलों का भ्रमण कर लें। विशेष ध्यान रहे कि होलिका दहन स्थल के ऊपर बिजली आदि किसी भी प्रकार के तार न हों। आसपास झोपड़ी, लकड़ी आदि की दुकान न हो। होली पर किसी की भी मनमर्जी नहीं चलेगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्यौहार पर माहौल बिगाड़ने वाले किसी भी धर्म, जाति, भाषा व संप्रदाय के व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बीच डीएम व एसपी ने बारी-बारी तीनों तहसीलों के एसडीएम व सीओ समेत कोतवाली व थानावार एसएचओ व एसओ से शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पूरी जानकारी ली। बैठक में आए दोनों समुदायों के लोगों से भी बातचीत की और समस्याएं जानकार समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed