{"_id":"6754ad1d8d7637e9250118e4","slug":"dm-got-hair-cut-of-youth-who-came-with-complaint-on-samadhan-diwas-sambhal-news-c-204-1-chn1003-115771-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: समाधान दिवस में शिकायत लेकर पहुंचे युवक के डीएम ने कटवाए बाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: समाधान दिवस में शिकायत लेकर पहुंचे युवक के डीएम ने कटवाए बाल
Sun, 08 Dec 2024 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 08 Dec 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
गुन्नाैर में डीएम के आदेश पर युवक के बाल कटवाती पुलिस। स्रोत : पुलिस
- फोटो : संभल
गुन्नौर (संभल)। शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम के समक्ष फरियाद लेकर पहुंचे युवक के लंबे बाल बात करते समय बार-बार मुंह पर आने पर डीएम नाराज हो गए। उन्होंने पुलिस को साथ भेजकर युवक के बाल कटवा दिए। यह वाक्या दिन भर चर्चा का विषय बना रहा।
कस्बा के मोहल्ला मासूमअली निवासी युवक साजिब शनिवार को राशन कार्ड से संबंधित शिकायत लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचा था। यहां अपनी बारी आने पर उसने डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। जिससे डीएम शिकायती पत्र से संबंधित कुछ बातें युवक से पूछ रहे थे। इसी दौरान युवक के लंबे बाल बार-बार चेहरे पर गिर रहे थे। युवक बार-बार बालों को चेहरे से हटा रहा था। जिससे डीएम ने पुलिस कर्मियों को बुला कर युवक के बाल कटवाने की बात कह कर भेज दिया। पुलिस कर्मियों ने अपनी मौजूदगी में सैलून की दुकान पर युवक के बाल कटवाए।