फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   DM expressed displeasure after seeing dirt near the tube well

Sambhal News: डीएम ने नलकूप के पास गंदगी देख जताई नाराजगी

Sat, 07 Sep 2024 04:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 07 Sep 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
DM expressed displeasure after seeing dirt near the tube well
संभल। डीएम राजेंद्र पैंसिया ने शुक्रवार सुबह रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव सैमरी के प्राथमिक विद्यालय और कस्बा गवां के नवीन प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। दोनों विद्यालय पीएम श्री के तहत चयनित हैं। विद्यालय के बराबर में बने नलकूप के पास गंदगी देख नाराजगी जाहिर की। वहीं गवां इटायला माफी में कार्यशाला व गोष्ठी का आयोजन कर शिक्षकों को संबोधित किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि हमें पीएम श्री विद्यालयों को उत्तम एवं श्रेष्ठ बनाना है। उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान पर लाना है। अध्यापक अपने विद्यालय में समय से आएं। विद्यालय का पूरा समय गुरु और शिष्य का समय रहे। कहा कि हम सभी पीएम श्री विद्यालयों में रोबोटिक्स एवं एआई को भी लाएंगे। डीएम ने इटायलामाफी के प्रधानाध्यापक कपिल मलिक को समस्त पीएम श्री विद्यालयों का ब्रांड एंबेसडर बनाया। इस दौरान सीडीओ गोरखनाथ भट्ट, ब्लॉक प्रमुख बहजोई डिंपल यादव, ब्लॉक प्रमुख बनियाखेड़ा डाॅ.सुगंधा सिंह, असमोली ब्लॉक प्रमुख संतोष देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष बबराला हर्ष वर्धन आदि रहे।
विज्ञापन

डीएम ने छुट्टा पशुओं के संरक्षण पर दिया जोर
मढ़न। पीएम श्री योजना के तहत चयनित प्राथमिक विद्यालय इटायला माफी में शुक्रवार को डीएम ने बैठक कर छुट्टा पशुओं के संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी बीडीओ सड़कों, चौराहों और डिवाइडरों पर घूम रहे निराश्रित गोवंशों को संरक्षित कराएं। प्रत्येक न्याय पंचायत वार एसएफसी पुलिंग कराने के निर्देश दिए। सीवीओ को आदेश दिए कि जिन गोवंशों की मृत्यु हो जाती है, उनका मौके पर जाकर निरीक्षण करें और शासनादेश के अनुसार कार्रवाई कराएं। इस दौरान सीडीओ गोरखनाथ भट्ट, एसडीएम विनय मिश्रा, एसडीएम नीतू रानी, डॉ.तरन्नुम रजा, सीवीओ, जिला पंचायत राज अधिकारी उपेंद्र कुमार पांडेय आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed