जैरोई हयातनगर के रोजगार सेवक को डीएम ने किया बर्खास्त
सार
बनियाखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत जैराई हयातनगर के रोजगार सेवक संजीव पर योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए व मनरेगा कार्यों में पैसे लेने की शिकायत की गई थी। डीसी मनरेगा ने बताया कि जांच में ग्राम वासियों से आवास, व्यक्तिगत शौचालय एवं मनरेगा के कार्यों में रुपये लेने के आरोप सिद्ध हुए। इस मामले में जिला स्तरीय समिति द्वारा ग्राम पंचायत द्वारा किए गए प्रस्ताव का अनुमोदन करते हुए रोजगार सेवक संजीव मोहन को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया ।
विज्ञापन