फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Divisional Commissioner inaugurated the construction of Shri Kalkidham by digging the foundation

Sambhal News: श्री कल्किधाम के निर्माण का मंडलायुक्त ने नींव की खोदाई कर शुभारंभ कराया

Sat, 22 Mar 2025 12:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 22 Mar 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner inaugurated the construction of Shri Kalkidham by digging the foundation

विज्ञापन

सिंहपुरसानी(संभल)।
ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्रीकल्कि धाम निर्माण के लिए शुक्रवार को मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह और आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद नींव खोदाई का शुभारंभ किया। इस दौरान भगवान कल्कि के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। श्री कल्कि धाम मंदिर का विशाल निर्माण होना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 फरवरी 2024 को को मंदिर के भूमि का पूजन किया था। अब मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो रहा है। शुक्रवार को तय समय पर कमिश्नर आंजनेय कुमार और आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भूमि का विधिवत पूजन किया। इसके बाद प्रतीक स्वरूप जमीन में पांच कुदाल मारकर नींव खाेदाई का शुभारंभ किया। कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बताया कि कल्किधाम के निर्माण के लिए नींव खोदाई का कार्य शुरू हो गया है। मंदिर निर्माण कार्य के दौरान तीन मंडप बनेंगे। पहला मंडप 54 फीट ऊंचा होगा। दूसरा 72 फीट और तीसरा 81 फीट रहेगा। इसके अलावा मुख्य शिखर 144 फिट ऊंचा बनेगा। इस दौरान डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया, सीडीओ गोरखनाथ भट्ट, एसडीएम वंदना मिश्रा, महामंडलेश्वर स्वामी हरमनोज दास, स्वामी कल्याणदेव, लवकुश शर्मा, मनु धारीवाल, रॉबिन त्यागी, जयवीर त्यागी आदि रहे। भू-उत्खनन के अवसर पर शाम को पहुंचीं माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने भी कल्कि धाम ऐंचोड़ा कंबोह पहुंचकर शिला पूजन के बाद हाथ में कुदाल लेकर इस ऐतिहासिक कार्य की साक्षी बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed