फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   disturbed by the disease the farmer has given a flaw

बीमारी से परेशान किसान ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 12 May 2018 01:57 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Sat, 12 May 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
disturbed by the disease the farmer has given a flaw
यूपी पुलिस
असमोली थाना क्षेत्र के गांव दबोई कला में खेत पर किसान का शव पेड़ पर झूलता मिला। किसान बीमारी को लेकर परेशान था। इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  
विज्ञापन


गांव दबोई कला निवासी गुड्डू उर्फ दिगपाल (45 वर्ष) का शव शुक्रवार सुबह को उसके ही खेत पर लगे पेड़ पर झूलता मिला। किसान ने कपड़े का फंदा बनाकर आत्महत्या की। पास में ही मुर्गी फार्म पर रहे लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राजवीर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। शव को नीचे उतारा गया। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। यह बात सामने आई कि किसान काफी समय से बीमार था। 
विज्ञापन



इसके भतीजे मुन्नू पुत्र सत्यपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में बीमारी का जिक्र किया। थाना प्रभारी ने आला अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। उनके निर्देश पर कार्रवाई शुरू की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed