फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   District Panchayat: The proposed original budget of Rs 37.54 crore will be presented on 25

जिला पंचायत: 25 को पेश होगा 37.54 करोड़ रुपये का प्रस्तावित मूल बजट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat: The proposed original budget of Rs 37.54 crore will be presented on 25
मुरादाबाद। जिला पंचायत ने वर्ष 2023-24 के प्रस्तावित मूल बजट का खाका तैयार कर लिया है। 37.54 करोड़ रुपये का बजट इसके लिए प्रस्तावित किया गया है। 25 फरवरी को जिला पंचायत बोर्ड की होने वाली बैठक में इसे सदस्यों की सहमति प्राप्त करने के लिए पेश किया जाएगा। इसके अलावा वर्ष 2022-23 के 81.21 करोड़ रुपये के पुनरीक्षित बजट को भी स्वीकृति के लिए सदन के सम्मुख रखा जाएगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत बोर्ड की यह बैठक 25 फरवरी को एक बजे सर्किट हाउस में होगी। जिसमें संपत्ति एवं विभवकर वर्ष 2022-23 की कर निर्धारण सूचियों की स्वीकृति पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2023-24 में पंचम राज्य वित्त, 15वां वित्त आयोग से प्राप्त अनुदान के सापेक्ष कार्ययोजनाओं की स्वीकृति पर भी बैठक में विस्तार से चर्चा होगी। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत शिशुपाल सिंह ने बताया कि सभी सदस्यों को बैठक की सूचना व एजेंडे के प्रति भेज दी गई है। बैठक में प्रतिभाग करने के लिए सदस्यों को अपना व्यक्तिगत पहचानपत्र लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइसेंस पर 88, विभव और संपत्ति कर 55 लाख रुपये प्रस्तावित
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 37.54 करोड़ रुपये के प्रस्तावित मूल बजट में आय के रूप में विभव और संपत्ति कर के रूप में 55 लाख रुपये और लाइसेंस शुल्क के रूप में 88 लाख रुपये की आय प्रस्तावित की गई है। संपत्ति किराया के रूप में 30 लाख रुपये, कृषि भूमि से 15 लाख रुपये की आय का प्रस्ताव रखा जाएगा। इसी तरह आय के विभिन्न स्रोतों से 37.54 करोड़ रुपये आय का प्रस्ताव रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed