फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dispute over money transaction, woman shot, serious

रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद महिला को गोली मारी, गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:54 AM IST
सार

रुपये के लेनदेन को लेकर परिवार के सदस्यों में विवाद हो गया।पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।आरोप है कि मुस्लिम की पत्नी केसर जहां और मां महरुल जहां चोटिल हो गए।

विज्ञापन
Dispute over money transaction, woman shot, serious

विस्तार

रुपये के लेनदेन को लेकर परिवार के सदस्यों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर युवक के पिता और चाचा ने उसकी पत्नी को गोली मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर निवासी मुस्लिम पुत्र तस्लीम दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। बृहस्पतिवार की शाम को वह घर आया था। बताते हैं कि उसने अपने चाचा गामा से उधार के रुपये मांगे। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और फिर मारपीट हुई। इसमें मुस्लिम का पिता तस्लीम भी अपने भाई गामा के पक्ष में आ गया। आरोप है कि मुस्लिम की पत्नी केसर जहां और मां महरुल जहां चोटिल हो गए। इसी दौरान मुस्लिम ने पिता और चाचा ने केसर जहां को गोली मार दी। जिसमें गंभीर घायल हो गई। पुलिस ने मुस्लिम के पिता को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका चाचा भाग गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ जानलेवा हमले में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विद्युत गोयल ने बताया कि तहरीर के आधार पर तस्लीम और उसके भाई गामा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तस्लीम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed