{"_id":"8d9daf5e9c3ced8a2364cd2fa0fbdf40","slug":"dispute-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमनसराय में पथराव और फायरिंग, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमनसराय में पथराव और फायरिंग, दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Tue, 02 Feb 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
चमनसराय मोहल्ले में बालीवाल को लेकर सोमवार को रात्रि 9 बजे के करीब पथराव और फायरिंग की हो गई। इसमें दो लोग घायल हुए हैं। दस लोग पकड़े गए हैं। मौके पर पुलिस तैनात है। घटना के बाद सतर्कता बरती जा रही है ताकि फिर से टकराव न पैदा हो।
चमनसराय मोहल्ले में बालीवाल सड़क पर खेलने के दौरान विवाद की शुरूआत है। विवाद के चलते दो पक्ष आमने सामने आ गए। इसमें पहले कहासुनी हुई। इसके बाद हाथापाई होने लगी। देखते देखते कुछ लोग तमंचे लेकर निकल आए और हवाई फायरिंग कर दी। इसके बाद छतों से पत्थर फेंके गए।
मारपीट और पथराव से अफरातफरी मच गई। इसी दौरान किसी ने पुलिस कोतवाली को फोन कर दिया। कोतवाली की पुलिस पहुंची तो कई लोग मौके से भाग गए लेकिन पुलिस को घटना के बाद जो दिखाई पड़ा उसे पुलिस ने पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस दस लोगों को कोतवाली लेकर आई। इस घटना में फैजल और ताजउद्दीन घायल हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आपसी विवाद में पथराव और फायरिंग की खबर पर पुलिस भेजी गई थी। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग करने के आरोप में कार्रवाई करेगी। दोनों पक्ष से एक एक व्यक्ति घायल हुए हैं।
विज्ञापन
सड़क पर बालीवॉल खेलने को लेकर तीन दिन पहले भी विवाद हुआ था। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि कुछ लोग सड़क पर बालीवॅाल खेलते हैं। इससे आने जाने वालों के परेशानी होती है। इस संबंध में विरोध किया गया था। तब यह कहा गया था कि अब सड़क पर नहीं खेलेंगे लेकिन इसके बाद भी सड़क पर खिलाड़ियों बालीवॅाल खेला जिस पर विवाद हुआ है।