{"_id":"61e322414287b65dc36cb462","slug":"dispute-between-cousins-over-house-one-died-sambhal-news-mbd416133080","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान को लेकर चचेरे-तहेरे भाइयों में विवाद, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान को लेकर चचेरे-तहेरे भाइयों में विवाद, एक की मौत
विज्ञापन
संभल। शुक्रवार को बहजोई थाना क्षेत्र के गांव किसौली में मकान को लेकर चचेरे-तहेरे भाइयों में विवाद हो गया। तहेरे भाई ने बाहर रह रहे परिजनों को फोन कर मामले की जानकारी दी। शनिवार को जब परिजन गांव पहुंचे तो तहेरे भाई का शव घर में चारपाई पर पड़ा मिला। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने चचेरे भाई पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
बहजोई थाना क्षेत्र के गांव किसौली निवासी छत्रपाल पुत्र महीलाल (48) की शादी नहीं हुई है। जबकि उसके तीन और भाई हैं, जो गाजियाबाद, मुरादाबाद में रहते हैं। परिजनों ने बताया कि गांव में चचेरे भाई से मकान को लेकर विवाद चला आ रहा था। शुक्रवार को छत्रपाल और चचेरे भाई नरेश में विवाद हुआ। विवाद की सूचना छत्रपाल ने अपने गाजियाबाद में रह रहे भाई प्रेमशंकर को फोन पर दी।
शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे प्रेमशंकर गांव पहुंचे तो देखा कि छत्रपाल का शव घर में चारपाई पर पड़ा था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छत्रपाल के भाई प्रेमशंकर ने चचेरे भाई नरेश पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उधर, बहजोई कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना ने बताया कि ग्रामीण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।