Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Discussion on society, culture and nation building took place in the Hindu conference

Sambhal News: हिंदू सम्मेलन में समाज, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण पर हुई चर्चा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Discussion on society, culture and nation building took place in the Hindu conference
चंदौसी। सीता आश्रम स्थित पंडित हनुमान सिंह ग्राउंड में आयोजित हिंदू सम्मेलन में समाज, संस्कृति, पर्यावरण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित कर समरस, स्वाभिमानी और कर्तव्यनिष्ठ भारत के निर्माण की दिशा में प्रेरित करना रहा।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य गुणवंत ने कहा कि हिंदू धर्म जीवन जीने की एक समग्र कला है। विश्व शांति और मानव कल्याण के लिए भारत में हिंदू समाज का एकजुट रहना आज नितांत आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि भारत एक शरीर है तो हिंदू धर्म उसकी आत्मा है और यह संबंध सनातन काल से चला आ रहा है।
विज्ञापन

कुटुंब प्रबोधन पर बल देते हुए मुख्य अतिथि ज्ञानेश्वर स्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज ने कहा कि प्रत्येक घर में ओम और स्वस्तिक जैसे सांस्कृतिक प्रतीकों का सम्मान, तुलसी का पौधा, स्वदेशी परिधान और मातृभाषा में संवाद होना चाहिए। उन्होंने भोजन के समय मोबाइल के स्थान पर पारिवारिक संवाद को प्राथमिकता देने, परिवार के साथ धार्मिक यात्राएं करने और प्रातःकाल धरती माता के चरण स्पर्श जैसे संस्कारों को जीवन में अपनाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. हेडगेवार के विचारों का उल्लेख करते हुए विभाग कार्यवाह छत्रपाल ने कहा कि भारत के गुलाम होने के मुख्य कारण समाज की आत्मविस्मृति, संगठन और अनुशासन का अभाव तथा स्वाभिमान की कमी रहे हैं। उन्होंने आह्वान किया कि आज आवश्यकता है स्वदेशी अपनाने की, अपनी भाषा और संस्कृति पर गर्व करने की तथा राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों को समझने की।
कथाव्यास ऋतुपर्ण शर्मा ने कहा हिंदुत्व मानवता, करुणा, प्रकृति संरक्षण और विश्व कल्याण पर आधारित एक सनातन विचारधारा है। संगठित, स्वाभिमानी और संस्कारयुक्त समाज ही भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने की दिशा में अग्रसर कर सकता है।

सम्मेलन की अध्यक्षता आयोजन समिति अध्यक्ष शिवम चौधरी ने की। संचालन डॉ. टीएस पाल व ऋतुपर्ण शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान विभाग प्रचारक शरद कुमार, जिला कार्यवाह अशोक शर्मा, नगर प्रचारक रौनक, साध्वी गीता प्रधान, अमित अग्रवाल, गिरीश बंधु, सचिंद्र यादव, उमेश अग्रवाल, विजय यादव, दुर्गेश गुप्ता, राहुल चौधरी, सुनील कुमार, छत्रपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed