फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   did not bring one lakh gave three divorce

पत्नी नहीं लाई एक लाख तो दे दिया तीन तलाक

Sun, 11 Mar 2018 01:18 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Sun, 11 Mar 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
did not bring one lakh gave three divorce
DIVORCE APP - फोटो : SELF
भले ही न्यायालय तीन तलाक के मसले को लेकर गंभीर हैं। पर ऐसे मामले थमने का नाम नही ले रहे हैं। नखासा थाना क्षेत्र में भी दहेज में एक लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने पहले पत्नी की पिटाई की फिर तलाक..तलाक..तलाक बोलकर घर से भगा दिया। पीड़ित महिला ने नखासा पुलिस को तहरीर दी है। 
विज्ञापन


जनपद मुरादाबाद के थाना पाकबड़ा निवासी ग्रामीण ने पांच साल पहले बेटी की शादी नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ले के युवक के साथ की थी। तीन साल तक सबकुछ ठीक चला। आरोप है कि इसके बाद पति ने एक लाख रुपये की मांग करनी शुरू की। इसके लिए वह पत्नी का उत्पीड़न करने लगा। 8 मार्च को महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। वह अपने मायके पहुंची। इसके बाद 10 मार्च को पीड़ित महिला को लेकर उसकी मां और मामा ससुराल पहुंचे। रुपयों की व्यवस्था नहीं होने की बात कही। इस पर महिला के साथ मारपीट की गई और तीन तलाक दे दिया। 
विज्ञापन



इस मामले में पीड़ित महिला ने नखासा पुलिस को तहरीर दी है। उनके साथ ही कहा है कि उसकी कोई संतान नहीं है। इस कारण भी उसके साथ मारपीट की जाती थी। महिला ने पति, ससुर और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed