{"_id":"6883ccfbed257387360638f6","slug":"dharna-by-bhakiyu-apolitical-against-not-providing-uninterrupted-supply-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-125121-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: निर्बाध आपूर्ति न देने के विरोध में भाकियू अराजनैतिक का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: निर्बाध आपूर्ति न देने के विरोध में भाकियू अराजनैतिक का धरना
विज्ञापन
सरायतरीन। पवांसा सब डिवीजन क्षेत्र के बिजलीघर कैलादेवी, किरारी और खिरनी मोहिउद्दीनपुर से उपभोक्ताओं को आपूर्ति निर्बाध रूप से नहीं मिल रही है। इससे लोगों में रोष है। इन समस्या को लेकर भाकियू अराजनैतिक ने शुक्रवार को विद्युत निगम के खिलाफ धरना देकर प्रदर्शन किया। इस बाबत एसडीओ देहात मनोज कुमार को ज्ञापन सौंपकर निर्बाध आपूर्ति देने की मांग उठाई। भाकियू अराजनैतिक संगठन के जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव ने बताया कि डिवीजन क्षेत्र के कैलादेवी, किरारी और खिरनी मोहिउद्दीनपुर बिजलीघर क्षेत्र में किसानों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है। इस कारण फसलें सूख रही हैं। विद्युत निगम के द्वारा रात के 1:30 बजे बिजली सप्लाई दी जाती है। रात्रि में सिंचाई कैसे हो पाएगी। इस समस्या को लेकर वह शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन कर रहे थे।
आरोप है कि इस दौरान एसडीओ देहात को समस्या से अवगत कराने के लिए बुलाया गया तो उन्होंने पदाधिकारी के साथ अभद्रता कर दी। इससे किसान गुस्सा गए और नोकझोंक हो गई। काफी देर हंगामा भर माहौल बन गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि ज्ञापन सौंपकर सुधार की मांग की गई है। साथ ही, 11 अगस्त को डिवीजन के परिसर में ही प्रदेश स्तरीय महापंचायत करने का अल्टीमेटम दिया गया है।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष शंकर सिंह आर्य, किशनपाल सिंह राणा, सत्यवीर सिंह यादव, मुलायम सिंह यादव, शिशुपाल सिंह, दिनेश कुमार, पंकज यादव, जसवीर सिंह, अशोक यादव आदि रहे।