फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   dharmsthal nirman ko lekar tanav

धर्मस्थल पर निर्माण को लेकर तनाव

Tue, 20 Sep 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Tue, 20 Sep 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
मोहम्मदपुर टांडा में बिना अनुमति धर्मस्थल का निर्माण किए के बाद अब हाफिजपुर में धर्मस्थल पर निर्माण कराने को लेकर तनाव हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची मोहम्मदपुर टांडा पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवाकर हालात को बिगड़ने से बचा लिया। उधर, दूसरे समुदाय के लोगों ने एएसपी से मिलकर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर में एक पक्ष के कुछ लोग रविवार को धर्मस्थल का निर्माण कर रहे थे। इसकी जानकारी दूसरे पक्ष के लोगों को रविवार को शाम पांच बजे हुई। इसके बाद उनमें आक्रोश फैल गया। धर्मस्थल पर नए निर्माण पर आपत्ति करते हुए एक पक्ष के लोगों ने शिकायत एएसपी कमलेश दीक्षित से फोन पर की।
विज्ञापन


एएसपी ने शिकायत को गंभीरता से लेते  टांडा चौकी की पुलिस को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। पुलिस ने गांव जाकर धर्मस्थल पर निर्माण कार्य को रुकवा दिया। इसके बाद पुलिस कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देकर वापस लौट आई। हाफिजपुर के प्रधान के नेतृत्व में कुछ लोग सोमवार को एक बजे एएसपी कार्यालय पर पहुंचे। लेकिन उस समय एएसपी मौजूद नहीं थे। अब ग्रामीण मंगलवार को भारी संख्या में एकत्र होकर एसडीएम को ज्ञापन देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर बार निर्माण की कोशिश पुलिस ने की विफल
संभल। कोतवाली क्षेत्र के गांव हाफिजपुर में धर्मस्थल निर्माण को लेकर विवाद वर्ष 2005 से चला आ रहा है। कई बार निर्माण का प्रयास किया गया है, लेकिन पुलिस ने मौके पर जाकर निर्माण रुकवा दिया। अब एक बार फिर से उसी विवाद को हवा देने का प्रयास किया गया है। 


रविवार को शाम कुछ लोगों ने धर्म स्थल के निर्माण की सूचना फोन दी थी। उसी समय पुलिस को भेजकर काम रुकवा दिया। साथ ही बिना अनुमति निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कमलेश दीक्षित, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed