फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   dhamm yatra

‘बुद्ध के बताए शांति, अहिंसा के रास्ते को अपनाएं’

Mon, 27 Jun 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Mon, 27 Jun 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
dhamm yatra
चंदौसी के अकरौली में धम्म चेतना यात्रा में शामिल धर्मगुरुओं का स्वागत करते लोग
भगवान बुद्ध की ओर से दी गई शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया। उत्साह और जोश का नजारा दिखा। धम्म चेतना यात्रा रविवार को चंदौसी पहुंची तो स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। धम्म सभा का आयोजन हुआ। भगवान बुद्ध की शिक्षा को जीवन में उतारने का आह्वान किया गया। 
विज्ञापन


 ऑल इंडिया भिक्षु संघ के संघनायक डा. भदंत धम्मवीरियो ने कहा कि जीवन  में जहां आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मार्ग बना सकते हो, वहीं जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है। भगवान बुद्ध की करुणा मैत्री का जो संदेश  है, उस पर सभी को अमल करना चाहिए। जगह- जगह स्वागत के बाद धम्म चेतना यात्रा बिसौली गेट स्थित श्रीरामकृष्ण धर्मशाला पहुंची। इसके बाद पतरौआ गांव में धम्म सभा हुई। शाम पांच बजे धम्म सभा का आयोजन हुआ। संयोजक ब्रजेश्वर निम्मी ने संबोधित किया। आल इंडिया चेतना यात्रा के संचालक शांति मित्रा ने कहा कि धम्म चेतना यात्रा का शुभारंभ 24 अप्रैल को सारनाथ से हुआ।
विज्ञापन


देश के विभिन्न राज्यों में जिलेवार भ्रमण कर धम्म चेतना यात्रा 14 अक्तूबर को लखनऊ में संपन्न होगी। मुख्य संयोजक भदंत शीलरक्षित ने कांशीराम और मोदी की तारीफ की। मायावती पर निशाना साधा। उन्होंने कहा स्वयं को दलित बताने वाली मायावती ने कभी भी बौद्ध भिक्षुओं की सुध नहीं ली। प्रधानमंत्री मोदी ने पांच नए धाम घोषित कर बौद्ध धर्म का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा हम मोदी जी की विचारधारा से प्रभावित हैं। धम्म चेतना यात्रा में संचालक शांति मित्रा, सह संयोजक कल्याण ज्योति, शील रक्षित ने संबोधित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल, सहंसरपाल सिंह, सुधीर मल्होत्रा, रामऔतार शर्मा, मेवाराम शुक्ल, मंजू दिलेर, बलवंत सिंह, मुकेश वाल्मीकि, डा.अमित वार्ष्णेय, अरविंद गुप्ता (एमडीएच), शीनू गुप्ता, इंदुरानी, सौरभ चौहान,पंकज श्री, राजकुमार ठाकरे, हेमंत सिंह उर्फ पिंटू ठाकुर, डा. विशाल चौहान, सचिन मग्गो, रवि दिवाकर, शरद शर्मा मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed