फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Devotees worshiped the old Babu and prayed for relief from skin diseases

Sambhal News: श्रद्धालुओं ने लगाई बूढ़े बाबू की जात, चर्म रोगों से निजात के लिए प्रार्थना की

Sat, 01 Feb 2025 01:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 01 Feb 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Devotees worshiped the old Babu and prayed for relief from skin diseases
धनारी में बूढ़े बाबा की जात लगाते श्रद्धालु- - फोटो : संवाद

विज्ञापन
धनारी।
कस्बे के बूढ़े बाबू मंदिर में जात लगाने के लिए शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने परंपरागत तरीके से पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली के लिए मन्नतें मांगीं। वहीं बच्चों ने मेले में झूले का लुत्फ उठाया और महिलाओं ने जमकर खरीदारी की।


कस्बे के ग्राम पंचायत सचिवालय के पास बूढ़े बाबू मंदिर में बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं का सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गया। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने गुड़, आटा, देशी घी व लौंग चढ़ाकर परंपरागत तरीके से बूढ़े बाबू की पूजा अर्चना की। साथ ही अपने परिवार के लोगों की खुशहाली की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने तालाब में मुंह, हाथ धोकर चर्म रोग से निजात पाने के लिए प्रार्थना की। मान्यता है कि बूढ़े बाबू की पूूजा के बाद तालाब के पानी से मुंह हाथ धोने से चर्म रोग दूर हो जाते हैं। उधर, मेले में बच्चों ने खिलौने खरीदे और झूले व चाट - पकौड़ी का आनंद लिया। महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधनों की जमकर खरीदारी की। इस दौरान पुजारी शिवलाल प्रजापति, नरेश प्रजापति, मक्खन प्रजापति, हनुमान मंदिर, परशुराम गिरी, रामेश्वर गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बूढ़े बाबू मेले में उमड़े श्रद्धालु
बनियाठेर। गांव अकरौली स्थित बूढ़े बाबू के मंदिर में शुक्रवार को जात लगाने के लिए भोर से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पचरंगी अनाज का प्रसाद चढ़ाकर परिवार की खुशहाली की मन्नतें मांगीं। साथ ही मंदिर के पास बने तालाब में स्नान कर अपने परिवार के चर्म रोगों से निजात के लिए प्रार्थना की। वहीं मंदिर के पास शुरू हुए दो दिवसीय मेले में बच्चों व महिलाओं ने व्यंजनों का आनंद लिया। इस दौरान भूपेंद्र प्रजापति, दौलतराम, सीताराम, सोमपाल, गंगाराम, भीकम, नन्हें, अनिल कुमार, संजीव,दुर्वेश, नरेश, अनिल प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed